अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का नया भवन तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का नया भवन तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन
Spread the love

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का नया भवन तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन


कायड़ विश्राम स्थली के पास करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से बना भवन, आज दस्तावेज व फर्नीचर की शिफ्टिंग शुरू


अजमेर। अजमेर जिले की अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का बहुप्रतीक्षित नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जयपुर रोड पर कायड़ विश्राम स्थली के पास करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित इस नवीन भवन में अब पंचायत समिति का संचालन शीघ्र ही शुरू होने की संभावना है।
नवीन भवन को आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। कर्मचारियों के कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न शाखाओं के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित किए गए हैं, वहीं कर्मचारियों के लिए पृथक केबिन की भी व्यवस्था की गई है।


आगंतुकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं


नवीन पंचायत समिति भवन परिसर में आने वाले ग्रामीणों एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी निर्माण किया गया है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट एवं वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पंचायत समिति के कार्यालयीन कार्यों के साथ ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाओं में भी सुविधा होने की उम्मीद है।


पुराने भवन से सामान की शिफ्टिंग शुरू


नवीन भवन तैयार होने के बाद मंगलवार को पंचायत समिति के कार्मिकों ने पुराने भवन से अधिकांश आवश्यक सामग्री को नए भवन में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, फर्नीचर, कार्यालयीन उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री को नए भवन में पहुंचाया गया।
सामग्री की शिफ्टिंग शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति का कार्यालय अब जल्द ही अपने नए भवन से नियमित रूप से संचालित होने लगेगा। नए भवन में कार्यालय संचालन शुरू होने से पंचायत समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *