अजमेर मेयर पद के लिए अनामिका शर्मा ने भरा नामांकन

अजमेर मेयर पद के लिए अनामिका शर्मा ने भरा नामांकन
Spread the love

Ajmer । अजमेर नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 3 से पार्षद अनामिका शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आज भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने अनामिका शर्मा का मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में अजमेर नगर निगम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया।मेयर चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख होने के चलते दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से किरण गढ़वाल का नाम सामने आने की चर्चा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी के नाम की पुष्टि होना बाकी है।37 कांग्रेस, 32 भाजपा और 11 निर्दलीयअजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 37 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में 32 वार्ड आए हैं। वहीं 11 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।ऐसे में मेयर की कुर्सी के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। बहुमत के लिए 41 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।दोनों दलों के अपने-अपने दावेसूत्रों के अनुसार कांग्रेस पांच निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा कर रही है। वहीं भाजपा की ओर से भी 44 पार्षदों के समर्थन के साथ जीत का दावा किया जा रहा है।

हालांकि इन दावों की अंतिम स्थिति मतदान के समय ही स्पष्ट होगी।मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पार्षदों को एकजुट रखने में जुटी हुई हैं। दोनों दलों के पार्षदों की बाड़ेबंदी की खबरें भी सामने आ रही हैं और बताया जा रहा है कि पार्षदों को फिलहाल गुप्त स्थानों पर रखा गया है।अब सभी की निगाहें मेयर चुनाव पर टिकी हैं। निर्दलीय पार्षद किस खेमे का समर्थन करते हैं और मेयर की कुर्सी पर किसका कब्जा होता है, यह चुनाव के नतीजे तय करेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *