पाली में भाजपा ने नमिता बुबकिया पर जताया भरोसा, महापौर की कुर्सी के लिए सियासी गणित तेज

पाली में भाजपा ने नमिता बुबकिया पर जताया भरोसा, महापौर की कुर्सी के लिए सियासी गणित तेज
Spread the love

पाली। नगर निगम के 65 वार्डों के परिणाम के बाद महापौर पद को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा ने नमिता बुबकिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। भाजपा ने चुनावी समन्वय के लिए ओमप्रकाश भड़ाना को अहम जिम्मेदारी दी है।

नमिता बुबकिया वार्ड 33 से पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 90 मतों से हराया था। अब भाजपा ने उन्हें महापौर पद के लिए मैदान में उतारा है।

65 सदस्यीय निगम में भाजपा के 21, कांग्रेस के 29 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों का समर्थन दोनों प्रमुख दलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। भाजपा की नजर अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों के समर्थन पर है।

महापौर पद के लिए 17 सितंबर को नामांकन जांच और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। मतदान 21 सितंबर को होगा।

कांग्रेस ने सुमित्रा जैन को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जबकि राजबाला हिंगड़ के अगले कदम पर भी निगाहें हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *