टांटोटी में भाजपा के टीकम चंद छापरवाल बने पहले निर्वाचित अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया मतदान का बहिष्कार

टांटोटी में भाजपा के टीकम चंद छापरवाल बने पहले निर्वाचित अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया मतदान का बहिष्कार
Spread the love

टांटोटी। टांटोटी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा के टीकम चंद छापरवाल ने जीत दर्ज की। वे टांटोटी नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 14 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक वोट मिला। कुल 20 सदस्यीय नगर पालिका में 15 सदस्यों ने मतदान किया।

अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 2 बजे तक चली। मतदान के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने एक पुलिसकर्मी के साथ हुए विवाद के बाद मतदान का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश प्रसाद अपने पांच पार्षदों के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे और दोबारा मतदान कराने की मांग रखी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से कांग्रेस सदस्यों से मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई, लेकिन कांग्रेस के सदस्य मतदान के लिए नगर पालिका परिसर के अंदर नहीं गए।

निर्धारित समय तक मतदान नहीं होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उपलब्ध मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी टीकम चंद छापरवाल को 14 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पक्ष में एकमात्र वोट पड़ा। इसके साथ ही छापरवाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। तहसीलदार मदन लाल शर्मा और सराना थाना अधिकारी नाहर सिंह मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे।

मिनी बस से मतदान स्थल पहुंचे भाजपा पार्षद

मतदान शुरू होने से पहले भाजपा के निर्वाचित पार्षद एक मिनी बस से मतदान स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा पार्षदों को वापस निर्धारित व्यवस्था के तहत ले जाया गया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों को मतदान के दौरान अलग से बाड़ाबंदी में नहीं रखा गया था।

टीकम चंद छापरवाल के निर्वाचित होने के साथ ही टांटोटी नगर पालिका को उसका पहला निर्वाचित अध्यक्ष मिल गया है। अब नए अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका के कामकाज और स्थानीय विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *