सावंर में पहली बार खिला कमल, पद्मिनी देवी गुर्जर बनीं नगर पालिका अध्यक्ष

सावंर में पहली बार खिला कमल, पद्मिनी देवी गुर्जर बनीं नगर पालिका अध्यक्ष
Spread the love

भाजपा ने 15 वोट हासिल कर कांग्रेस की पिपली रानी को 10 वोटों से हराया, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सावर। सावर नगर पालिका में भाजपा ने इतिहास रचते हुए पहली बार अपना बोर्ड बनाया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पद्मिनी देवी गुर्जर ने कांग्रेस की पिपली रानी को 10 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान में पद्मिनी देवी गुर्जर को 15 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पिपली रानी को 5 वोट मिले।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ओर से पद्मिनी देवी गुर्जर और कांग्रेस की ओर से पिपली रानी मैदान में थीं। मतदान के बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 15 मत आने पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

सावर नगर पालिका के गठन के बाद यह पहली बार है जब यहां भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद्मिनीदेवी गुर्जर का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

पद्मिनी देवी गुर्जर बीएड और एलएलबी की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पद्मिनी देवी गुर्जर की जीत के साथ सावर नगर पालिका में भाजपा के नेतृत्व में नया बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहली बार चुनाव जीतकर पद्मिनी देवी गुर्जर ने जिम्मेदारी संभाली है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ ही सावर नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड का गठन होगा। अब नए बोर्ड के सामने शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *