विनोद शर्मा बने राजस्थान प्रदेश निजी सहायक संघ के अध्यक्ष, 697 मतों से दर्ज की जीत
मोतीलाल गुर्जर दूसरे और दयानंद शर्मा तीसरे स्थान पर रहे, अजमेर में निजी सहायकों ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
——-आवाज राजस्थान की —
अजमेर। राजस्थान प्रदेश निजी सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 15 अक्टूबर 2026 को हुए चुनाव में विनोद शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। विनोद शर्मा को कुल 697 मत प्राप्त हुए। वहीं मोतीलाल गुर्जर 292 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दयानंद शर्मा 284 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विनोद शर्मा की जीत पर अजमेर निजी सहायक संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। सदस्यों ने इसे संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का अवसर बताया।
चुनाव से पहले अजमेर में हुआ स्वागत, समर्थन की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव से पूर्व अजमेर स्थित रेवेन्यू बोर्ड के सभागार में अजमेर निजी सहायक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद शर्मा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन पारीक का संघ की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान अजमेर निजी सहायक संघ ने समर्थन की घोषणा की।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, निजी सहायकों की भूमिका तथा संघ की एकजुटता को लेकर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठनात्मक हितों को प्राथमिकता देने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विभिन्न विभागों के निजी सहायक रहे उपस्थित
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, राकेश यादव, सुनील वर्मा, विजय गुप्ता, राकेश शर्मा, अमर सिंह, राजेश शर्मा, कुसुम गुप्ता, हेमलता, प्रिया चौहान एवं मदन सिंह सहित अजमेर के विभिन्न विभागों में कार्यरत निजी सहायक उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा की जीत के बाद अजमेर निजी सहायक संघ के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”