अजमेर में सोमानी बिल्ड स्केप वेंचर्स एवं राजस्थान एग्रो की संयुक्त कस्टमर मीट 2026 आयोजित

अजमेर में सोमानी बिल्ड स्केप वेंचर्स एवं राजस्थान एग्रो की संयुक्त कस्टमर मीट 2026 आयोजित
Spread the love

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मोंट्रा इलेक्ट्रिक के उत्पादों की सराहना की, कहा- इलेक्ट्रिक वाहन कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र का भविष्य

अजमेर। अजमेर में सोमानी बिल्ड स्केप वेंचर्स, अजमेर संभाग एवं राजस्थान एग्रो ईवी प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर संभाग के संयुक्त तत्वावधान में कस्टमर मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुर्गप्पा ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनी मोंट्रा इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक वाहनों एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अजमेर संभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों, कृषि व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के एसजीएम एल.के. पारीक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चेन्नई से विशेष रूप से पधारे मोंट्रा इलेक्ट्रिक के नेशनल सेल्स हेड लक्ष्मीकांत पात्रा, सीनियर एवीपी एवं हेड (आर एंड डी) अभिषेक सिन्हा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। उन्होंने मुर्गप्पा ग्रुप की गौरवशाली व्यावसायिक यात्रा, औद्योगिक क्षेत्र में उसके योगदान तथा मोंट्रा इलेक्ट्रिक की अत्याधुनिक तकनीक एवं उत्पाद श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग एवं ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन देने की दिशा में मोंट्रा इलेक्ट्रिक व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। कंपनी केवल सामान्य इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित न रहकर कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, इलेक्ट्रिक ट्रक एवं अन्य कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल वाहनों की आधुनिक रेंज विकसित कर रही है।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल ईंधन एवं परिचालन लागत में कमी लाने में सहायक है, बल्कि इनके माध्यम से कृषि एवं उद्योग जगत में नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन भी किया जा सकता है। आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक अपनाकर उद्यमी एवं किसान अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वच्छ ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने की इलेक्ट्रिक तकनीक की सराहना

मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संबोधन में मोंट्रा इलेक्ट्रिक के उत्पादों एवं तकनीकी पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार देश की आवश्यकता है। भारत सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एवं आधुनिक कृषि तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र को प्रोत्साहन एवं निर्धारित पात्रता के अनुसार सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।

वेद प्रकाश सोमानी ने बताई उत्पादों की उपयोगिता एवं व्यावसायिक संभावनाएं

इस अवसर पर सोमानी बिल्ड स्केप वेंचर्स, अजमेर के वेद प्रकाश सोमानी ने मोंट्रा इलेक्ट्रिक के उत्पादों की विशेषताओं, उनकी व्यावहारिक उपयोगिता एवं विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग भविष्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने वाला है। इन उत्पादों के माध्यम से जहां परिचालन खर्च को कम किया जा सकता है, वहीं आधुनिक तकनीक के जरिए व्यवसाय को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में राजस्थान एग्रो ईवी प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर के राजेश खंडेलवाल तथा सोमानी बिल्ड स्केप वेंचर्स के उज्ज्वल सोमानी भी उपस्थित रहे। दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से इस पहल को कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र तक आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कस्टमर मीट में उपस्थित उद्यमियों एवं किसान भाइयों ने मोंट्रा इलेक्ट्रिक के विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कंपनी के अधिकारियों से तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता, परिचालन लागत एवं व्यावसायिक संभावनाओं से जुड़े प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा की

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *