मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के लिए ग्राम सभा 27 नवम्बर को

Spread the love

*मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के लिए ग्राम सभा 27 नवम्बर को

  • पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात

आवाज राजस्थान की

मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत हुए कामों की सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट 27 नवम्बर को आयोजित ग्रामसभा के दौरान प्रस्तुत की जाएगी।
अजमेर जिला परिषद के अधिन
11 पंचायत समितियों की चयनित 49 ग्राम पंचायतों में होने वाले सामाजिक अंकेक्षण के दौरान अंकेक्षण दल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के तहत पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर ने
पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। सामाजिक अंकेक्षण दल की ओर से योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का भौतिक रूप से सत्यापन एवं रिकॉर्ड की जांच रिपोर्ट ग्रामसभा में प्रस्तुत की जाएगी। ग्रामसभा में भाग लेने के लिए सभी मतदाता अधिकृत हैं। इसलिए उस समय लोगों की उपस्थिति अधिक होगी। ग्राम पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक अंकेक्षण के लिए जिला कलक्टर ने पुलिस जाप्ते की व्यवस्था के लिए कहा है।
हाल ही मे समाजिक अकेक्षण कै दौरान दल तथा ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों कै बीच विवाद कै कुछ मामलै सामने आये थे ईसी कै चलते शांति पुर्ण ग्राम सभा व दल की सुरक्षा को लेकर पुलिस जाब्तै की मांग की गयी है

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *