फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में गुरूवार को 456 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन शिविरों में 905 आवेदन प्राप्त हुए।अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में

फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में गुरूवार को 456 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन शिविरों में 905 आवेदन प्राप्त हुए।अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में
Spread the love

फार्मर रजिस्ट्री शिविर
गुरूवार को हुआ 456 किसानों का पंजीयन

           अजमेर, 6 फरवरी। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अन्तर्गत जिले में गुरूवार को 456 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस दिन शिविरों में 905 आवेदन प्राप्त हुए। 
           अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे है। इसके साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा पात्रा काश्तकार को मिलना सुनिश्चित होगा। 
           उन्होंने बताया कि गुरूवार को जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्राप्त 905 आवेदनों में से 456 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिले में 328 को मंगला पशु बीमा योजना, 22 को किसान क्रेडिट कार्ड, 300 को पशु टीकाकरण, 225 को पशु चिकित्सा उपचार, 68 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, 3 को पालनहार योजना, 4 को पट्टे वितरण, 39 को जन्म-मृत्यु पंजीयन, 9 को पीएम सूर्य घर योजना, 139 को आयुष्मान कार्ड, 42 को आयुष्मान वय वंदन योजना, 126 की ई-केवाईसी, 74 को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 101 किसानों के ऑनलाईन आवेदन, 12 फसल बीमा पॉलिसी, 81 मोबाईलों में राज किसान सुविधा एप, 32 नए जीएसएस सदस्य जोड़कर लाभान्वित किया गया।

विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
8112213839

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *