एक दर्जन कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों पर पुलिस ने दी दबिश।

एक दर्जन कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों पर पुलिस ने दी दबिश।
Spread the love

एक दर्जन कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों पर पुलिस ने दी दबिश।
कैफे में मिले छात्र छात्राओं को करवाया पाबंद।
पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को की शिकायत।
शाहपुरा, 12 अप्रैल।
स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी कैफे, कापी हाउस, साइबर कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों में जमा रहने के कारण लड़कियों की बढ़ती गुमशुदगी की की घटनाओं को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र के निर्देशानुसार शाहपुरा पुलिस ने सर्किल अधिकारी ओम प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में शनिवार को शाहपुरा क्षेत्र के कई कैफे, कापी हाउस, साइबर कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों में अचानक दबिश दी।
पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डिवाइस के दौरान कैफे हाउस में छात्र छात्राएं एक साथ मिलने पर छात्रों को तत्काल प्रभाव से 151 के तहत कार्रवाई कर पाबंद किया। वहीं लड़कों के साथ मिली छात्राओं के परिजनों से तत्काल बात कर उनको जानकारी दी। विश्नोई ने बताया कि प्रदेश में पढ़ाई करने के दौरान छात्र छात्राओं की केफ़े हाउस, साइबर कैफे, रेस्टोरेंट था होटलों में एक साथ लंबे समय तक रहने से लड़कियों के गुम होने के मामले बढ़ने से पुलिस मुख्यालयों से आए निर्देशों की पालना कर विद्यार्थियों को अध्ययन करने तथा कैफे हाउस में समय नहीं बिताने को लेकर समझाइश की जाने का अभियान चलाया जा रहा है। विश्नोई ने बताया कि इस तरह कैफे, रेस्टोरेंट, होटलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *