परेशानी का सबब बने नाले के लिए 5लाख की लागत से बनेगा विशाल पौंड।



तालाब की शुद्धता की दिशा में नगर परिषद की बड़ी पहल।
परेशानी का सबब बने नाले के लिए 5लाख की लागत से बनेगा विशाल पौंड।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत तहनालगेट का होगा कायाकल्प।
सभापति वार्ड पार्षदों ने देखा मौका।
शाहपुरा, 15 अप्रैल। शाहपुरा नगर परिषद ने शहर की धरोहर और जलस्रोतों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिषद तहनालगेट पर आधा किलोमीटर लंबा नाला जो लोगो के लिए वर्षों से परेशानी का सबब बना हुआ था। समय के निदान को लेकर परिषद नाले के मुहाने पर विशाल पोंड का निर्माण करने जारही है। जिससे तीन वार्ड रैगर बस्ती, बैरवा बस्ती तथा अहमद नगर तीनों वार्डों से निकलने वाला गंदा पानी अब सीधे तालाब की चादर, खाइयों व तालाब में नहीं गिरने से पानी प्रदूषित नहीं होगा।
इस समस्या को देख मंगलवार सायं सभापति रघुनंदन सोनी, वार्ड पार्षद स्वराज सिंह शेखावत, पार्षद अशोक छीपा, पार्षद मुकेश मालवत ने तीनों वार्डवासियों की उपस्थिति में मौका देखा। परिषद कर्मचारियों की देखरेख में पौंड निर्माण के लिए माप चोप किया।
सभापति सोनी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत परिषद बायो-फिल्टरिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए पांच लाख रुपये की लागत से एक विशेष पोंड (गंदे पानी के संग्रहण हेतु तालाब) का निर्माण कार्य शीघ्र चालू करने जारही है। यह पोंड 60 फीट लंबा 60 फीट चौड़ा, 3 फीट गहरा होगा। इस यह पोंड में तीनों बस्तियों से आने वाले गंदे पानी को संग्रहित कर उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। जिससे तालाब तथा परकोटे की खाइयों में स्वच्छता बनी रहेगी।
तहनाल गेट से हटेगी बदबू और गंदगी: मौके पर उपस्थित पार्षदों के साथ भाजपा नगर महामंत्री सीताराम बैरवा, मोहन लाल रैगर, देवकिशन प्रजापत, मेवा गाडरी, हेमराज लोधा, बक्सू लाल बैरवा, पवन प्रजापत , छगन लोधा, कैलाश रैगर, मिठू रैगर आदि वार्डवासियों ने पत्रिका को बताया कि गंदगी और बदबू के लिए कुख्यात माने जाने वाला तहनाल गेट परिषद की पहल से साफ सुधार होगा तो वर्षों से बनी समस्या का अंत होगा। सभी ने सभापति का आभार जताया।
समस्या का निकल रहे स्थाई समाधान: इस परियोजना के तहत तहनाल गेट पर गंदे पानी और कचरे का वर्षों से अंबार था। जमा गंदगी और बदबू से सब परेशान थे। स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी और क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। नगर परिषद की यह पहल न केवल तालाब को प्रदूषण से बचाएगी, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगी। रघु नंदन सोनी, नगर परिषद सभापति, शाहपुरा