RBSE 5th Result 2025: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आज 30 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिणाम जारी करेंगे। परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्रों को मंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम निम्न वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:
कैसे करें रिजल्ट चेक (स्टेप-बाय-स्टेप)
- rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- “RBSE 5th Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जिला चुनें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए कक्षा, जिला और रोल नंबर भरें
13.30 लाख छात्र हुए थे पंजीकृत
पांचवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 13.30 लाख छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर द्वारा बोर्ड पैटर्न पर किया गया।
ग्रेड सिस्टम के आधार पर होगा मूल्यांकन
छात्रों का मूल्यांकन ग्रेड सिस्टम के आधार पर किया जाएगा:
- A ग्रेड: 81% – 100%
- B ग्रेड: 61% – 80%
- C ग्रेड: 41% – 60%
- D ग्रेड: 33% – 40%
- E ग्रेड: 32% या उससे कम
E ग्रेड वालों को दोबारा देनी होगी परीक्षा
जिन छात्रों को E ग्रेड मिलेगा, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठना होगा। यदि वे दोबारा पास नहीं होते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन फेल विषयों की पढ़ाई उन्हें दोबारा करनी होगी।
किसी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। कम अंकों वाले छात्रों को सुधार परीक्षा का अवसर दिया जाएगा, जिससे सभी छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखा जा सके।