संभागीय आयुक्त शर्मा का सेवानिवृत्ति से पुर्व पीसागन मे भव्य अभिनन्दन

संभागीय आयुक्त शर्मा का सेवानिवृत्ति से पुर्व पीसागन मे भव्य अभिनन्दन
Spread the love

Ajmer News | पुर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया के नेतृत्व मैं पंचायत समिति पीसांगन की ओर से संभागीय आयुक्त महेशचंद शर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों व कार्मिकों ने शर्मा को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। संभागीय आयुक्त शर्मा ने कहा कि अधिकारियों व कार्मिकों को हमेशा समर्पण व जन सेवा की भावना से कार्य करना चाहिए।
पंचायत समिति की ओर से पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया व विकास अधिकारी सोहनलाल डारा ने शर्मा को अभिनंदन पत्र भेंट किया। पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया ने कहा कि शर्मा ने सन 1990 में पीसांगन पंचायत समिति में बतौर विकास अधिकारी के पद पर कार्य किया था। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। समारोह को विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र लांबा, जिला कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना , प्रधान दिनेश
कुमार नायक, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला, विकास अधिकारी सोहनलाल दारा, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक नेमीचंद गुजराती, बाबू बेहलीम, नेमीचंद खाबिया आदि ने भी संबोधित किया। पंचायत समिति पीसांगन के प्रधान दिनेश कुमार नायक व सरपंच संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत द्वारा सेवानिवृत शर्मा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह कडेल, कमलेश कंवर पोखरणा, उर्मिला कुमावत, अर्चना जैन, प्रशासक मंजू
देवी प्रजापत, रामपुरा डाबला सरपंच सीमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष बीरम कुमावत ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष इंद्रप्रकाश शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महामंत्री नंदकिशोर सेवदा, रतनलाल बोहरा, भाजपा युवा नेता हरि प्रजापत, वार्ड पंच मुकेश देतवाल, पूर्व सरपंच बलदेव गुर्जर, वार्डपंच टीकम कुमावत, पंडित घनश्याम जोशी, अशोक बाकलीवाल, भवानी सिंह तोषिक आदि मौजूद थे। मंच का संचालन सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य महेंद्र खराबियां ने किया।


admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *