ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष योग्यजन शिविरों का होगा आयोजन

Spread the love

विशेष योग्यजन शिविरों का होगा आयोजन
अजमेर 30 मई। जिले में विशेष योग्यजनों को अंग उपकरणों से लाभान्वित करने के लिए शिविरों का आयोजन  करने के लिए जिला कलक्टर लोक बन्धु ने निर्देश प्रदान किए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिले के दिव्यांगों को अंग उपकरण से लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों को और अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने कि दृष्टि से दिव्यांगजनों को आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार जिले में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध करवाए जाने के लिए चिह्नित कर उपलब्ध करवाए जाने का विशेष अभियान चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए जिले में विशेष योग्यजना शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सहायक अंग एवं उपकरण चिह्निकरण के लिए विशेष योग्यजनों के स्वावलम्बन पोर्टल से दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायक, गठित दल (ग्राम सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला सुपरवाईजर, आशा, एएनएम) के साथ आयोजित शिविर में विशेष योग्यजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शिविर आयोजन तिथि से पूर्व दो दिवस तक चिह्निकरण शिविर का प्रचार-प्रसार डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में एक जून से 19 जुलाई तक इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक पंचायत स्तर पर किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र विशेष योग्यजन चिन्हीकरण से शेष नहीं रहे। नगर निगम अजमेर तथा अन्य नगरीय निकायों के क्षेत्राधिकार में प्रत्येक वार्ड स्तर पर शिविर आयोजन के लिए वार्डवार, प्रत्येक पंचायत समिति के लिए पृथक से शिविर आयोजन पंचायतवार कैलेण्डर विकास अधिकारियों के माध्यम से तैयार होंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर दिनांक से 2 दिवस पूर्व वार्ड एवं पंचायत स्तर पर घर-घर सर्वे कार्य किया जाएगा। शिविर दिवस को चिह्निकरण के लिए सर्वे में पात्र पाए गए विशेष योग्यजनों को शिविर स्थल पर लाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। पेंशन एवं पालनहार योजनान्तर्गत वार्षिक नवीनीकरण से शेष रहे आवेदनों का नवीनीकरण भी होगा। पालनहार योजनान्तर्गत नवीन पात्र आवेदकों से आवेदन भरवाने के कार्य शिविर स्थल पर किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन शिविरों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्रीमती रूचि मौर्य सहायक निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इन विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविरों में समस्त विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर यह सुनिश्चित करगें कि कोई भी पात्र विशेष योग्यजन चिन्हीकरण से वंचित नहीं रहे। राज्य सरकार की मंशानुसार समस्त पात्र विशेष योग्यजनों को चिन्हीकरण पश्चात कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण वितरित कर लाभांवित किया जा सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *