खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में निर्धारित मापदंड के अनुसार आयकर दाता, सरकारी, अर्ध सरकारी अथवा स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी-अधिकारीे, एक लाख से अधिक वार्षिक परिवार आय, परिवार में किसी सदस्य के पास जीविकापार्जन के अतिरिक्त चार पहिया वाहन होने पर निष्कासन सूची में सम्मलित है

Spread the love

गिव अप अभियान की अन्तिम तिथि अब 30 जून
अजमेर 30 मई। राज्य सरकार द्वारा गिव अप अभियान की अन्तिम तिथि को अब बढ़ाकर 30 जून किया गया है। जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (एनएफएसए) चयनित पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह निर्धारित प्रावधानुसार गेहुं का वितरण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के सम्बन्ध में निर्धारित मापदंड के अनुसार आयकर दाता, सरकारी, अर्ध सरकारी अथवा स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी-अधिकारीे, एक लाख से अधिक वार्षिक परिवार आय, परिवार में किसी सदस्य के पास जीविकापार्जन के अतिरिक्त चार पहिया वाहन होने पर निष्कासन सूची में सम्मलित है। इन मापदंडो में आने वाले लाभार्थियों से खाद्य सुरक्षा योजना से स्वेच्छा से अपना नाम हटाने के लिए गिव अप अभियान की अवधि अब 30 जून तक बढ़ाई गई हैै।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *