जून 5 से शुरू होगा ‘वंदे गंगा’जल संरक्षण- जन अभियान

Spread the love

5 जून से शुरू होगा ‘वंदे गंगा’
जल संरक्षण- जन अभियान

जयपुर, 01 जून। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में रविवार को ‘वंदे गंगा‘ जल संरक्षण- जन अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में जल एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए नीतिगत निर्णय लेकर कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘ वंदे गंगा’ जल संरक्षण- जन अभियान का शुभारंभ होगा।

श्री रावत ने कहा कि अभियान के दौरान जल स्रोतों, नदियों, जलधाराओं एवं तालाबों पर जल पूजन, कलश यात्रा, जागरुकता कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान, जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण और नई संरचनाओं के शिलान्यास जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप हर गांव और हर व्यक्ति को अभियान से जोड़ते हुए इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह अभियान ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान‘, ‘जल शक्ति अभियान-जन सहभागिता जन भागीदारी‘, ‘हरियालो राजस्थान‘, ‘कर्म भूमि से मातृ भूमि‘ आदि अभियानों को और अधिक जनकेन्द्रित बनाएगा। उन्होंने भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कार्मिकों और आमजन से अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने अभियंताओं को तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश किए। मुख्य अभियंता श्भवन भास्कर ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं बाढ़ नियंत्रण व सुरक्षा उपायों से सम्बंधित जानकारी दी। बैठक में वीसी के जरिए भी विभागीय वरिष्ठ अभियंता शामिल हुए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *