राजस्थान ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का निधन, ब्यावर जिला प्रशासन ने जताया शोक
राजस्थान ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का निधन, ब्यावर जिला प्रशासन ने जताया शोक
ब्यावर, 2 जून। राजस्थान की प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आलोक का दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खडगावत ने बताया कि श्री आलोक 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने बूंदी, सवाई माधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टर तथा अन्य महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दीं। वे ऊर्जा एवं अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) मामलों के विशेषज्ञ माने जाते थे और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी विशेषज्ञता की प्रशंसा होती रही है।
उनके असमय निधन से राजस्थान की समूची नौकरशाही में शोक की लहर है। ब्यावर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
जिला प्रशासन, ब्यावर