सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश
Spread the love

जिला परिषद अजमेर। सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में स्थाई समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख ने ग्रामीण क्षेत्र के जिन कार्यो की प्रषासनिक स्वीकृति जारी हो गई है उनकी तकनीकी स्वीकृति मंगवाकर शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति जारी करने एवं जिन कार्याे की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है उन कार्यो को शीघ्र ही प्रारंभ कराने के निर्देष मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को प्रदान किये। वित्तीय स्वीकृति उपरांत विगत कई समय से अप्रारंभ कार्यो के लिये विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस एवं ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध सी.सी.ए. नियमों के तहत अनुषासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देष प्रदान किये। अधीनस्थ विभागो की समीक्षा उपरांत केन्द्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शीघ्र ही पहुंचाने के निर्देष प्रदान किये।

सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।
1. समस्त ग्रामवासी ग्राम पारा ने अवगत कराया कि ग्राम पारा पंचायत क्षेत्र है जिसके आस-पास के 10 गांव केकड़ी व अन्य क्षेत्र की यात्रा करने के लिये ग्राम पारा से ही यात्रा शुरू करते है। गांव में महादेव भगवान का प्राचीर मंदिर होने के कारण दूर-दराज के दर्षानार्थी यहा आते है। साथ ही विद्यार्थी अध्ययन हेतु तथा रोजगार हेतु अन्य लोग अन्यत्र स्थानो पर आते-जाते रहते है परन्तु रोडवेज बसो का ग्राम पारा में ठहराव नही होने के कारण आमजन को परेषानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में प्रषासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था परन्तु आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई। ग्रामवासियों ने ग्राम पारा में रोडवेज बसो का ठहराव करने हेतु निवेदन किया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये जिला प्रमुख ने रोड़वेज विभाग अजमेर को ग्राम पारा में रोडवेज बसो का ठहराव करवाने हेतु निर्देषित किया। जिला प्रमुख के निर्देषो की पालना करते हुये रोडवेज विभाग अजमेर ने सभी चालको एवं परिचालको को उक्त मार्ग के यात्रियों को बैठाने एव उतारने के निर्देष प्रदान किये।
2. जीवन सिंह निवासी ग्राम नेडलिया तह. पुष्कर ने अवगत कराया कि प्रार्थी का ग्राम नेडलिया के आबादी क्षेत्र में कब्जेषुदा बाड़ा हे जिसका ख.न. 1/908 है। उक्त बाड़े को ग्राम पंचायत कानस द्वारा कचरा संग्रहालय हेतु चिन्ह्ति किया जा रहा है। उक्त बाड़ा आबादी क्षेत्र में होने के कारण कचरा संग्रहालय के लिये उपयुक्त जगह नही है। प्रार्थी ने ख.स. 332 जो कि आबादी क्षेत्र से काफी दूर है पर कचरा संग्रहालय बनाये जाने हेतु निवेदन किया है।
3. प्रार्थीगण ग्राम कुषायता ने अवगत कराया कि गांव में 20-25 दिन में 1 घण्टे के लिये पानी की सप्लाई दी जाती है। जिससे ग्राम कुषायता व इसके आस-पास के अन्य क्षेत्रो में पानी की भारी किल्लत हो गई है। प्रार्थीगण ने पानी की सप्लाई 2 से 3 दिन में करने हेतु निवेदन किया है।
4. विजेन्द्र सिंह राठौड़, सरपंच ग्राम पंचायत देंराठू ने अवगत कराया कि ग्राम राताखेड़ा के ख.न. 13 किस्म शमषान रकबा 0.4900 हैक्टेयर में पर गांव देवलिया (रामसर) के निवासी गोपाल बैरवा ने अतिक्रमण कर रखा है तथा रास्ते पर आने-जाने वाले राहगीरो से गाली गलौच करता है एवं आये दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता है। प्रार्थी ने उक्त खसरा से अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
5. मुन्नी देवी गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत दिलवाड़ा ने अवगत कराया कि ग्राम बेवन्जा के ख.न. 1331 किस्म बारानी-3 रकबा 1.0200 हैक्टेयर में पर गांव देवलिया (रामसर) के निवासी गोपाल बैरवा ने अतिक्रमण कर रखा है तथा रास्ते पर आने-जाने वाले राहगीरो से गाली गलौच करता है एवं आये दिन लड़ाई झगड़ा करता रहता है। प्रार्थीया ने उक्त खसरा से अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
6. मिठू सिंह निवासी ग्राम भगवानपुरा तह. बिजयनगर ने अवगत कराया कि पूर्व में प्रार्थी की पुत्री का नाम प्रार्थी के जॉबकार्ड सं. 269 में अंकित था। पुत्री के विवाह पश्चात् पुत्री का नाम जॉबकार्ड से हटवाने हेतु पंचायत समिति मसूदा में आवेदन किया गया जिसे विकास अधिकारी मसूदा द्वारा पूरा जॉबकार्ड ही पंचायत समिति जवाजा की बलाड ग्राम पंचायत में स्थानान्तरित कर दिया गया। 1 वर्ष का समय व्यतीत होने के बावजूद जॉबकार्ड को पुनः मसूदा में स्थानान्तरित नही किया गया है। जिससे प्रार्थी का परिवार नरेगा योजना का लाभ नही उठा पा रहा हे। प्रार्थी ने जॉबकार्ड को पुनः मसूदा पंचायत में स्थानान्तरित करने हेतु निवेदन किया है।
7. समस्त ग्रामवासी ग्राम चावण्डिया ने अवगत कराया कि गांव में पानी की सुचारू व्यवस्था नही होने के कारण 2 किमी दूर से पानी लाना पड़ता है। गांव में जो पानी की टंकी है उसमें भी पानी कभी कभार ही आता है जो कि सफाई नही होने के कारण गन्दा आता है। प्रार्थीगण ने शीघ्र ही पानी की व्यवस्था करवाने हेतु निवेदन किया है।
8. कालू सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुरा ाा ने अवगत कराया कि प्रार्थी के भाई ईष्वरसिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। श्रमिक डायरी के माध्यम से सहायता हेतु आवेदन किया गया परन्तु आज दिनांक तक लाभ नही मिला है। प्रार्थी ने श्रमिक विभाग से दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने हेतु निवेदन किया है।  

बैठक में उपजिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, राजेन्द्र बागड़ी, श्रीलाल तवंर, दिलीप पचार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नन्दाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरचन्द खटाणा सहित अभिषेक खन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्रद्धा सिंह अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, सुरेष सिंधी लोकपाल, रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयप्रकाष चारण संयुक्त निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मेघा रतन अतिरिक्त निदेषक जलग्रहण विभाग, टीकम चन्द रेगर कृषि विभाग, कैलाष चन्द्र शर्मा षिक्षा विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *