क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दम।
Spread the love

क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दम।
शाहपुरा 4 जून।
राजकीय महाविद्यालय में चल रहे जेपीएल के चौथे दिन की क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में शिवाजी टाइगर्स व पृथ्वी इलेवन के बीच शुरू हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी टाइगर्स ने पृथ्वी इलेवन के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में 110 रन ही बना सकी। राधे शर्मा ने 21 दानिश 19 ओर देवेंद्र सिंह , अर्जुन मालावत ने 14 रन बनाए । मैन ऑफ द मैच गणेश कहार रहे। जिन्होंने 25 रन बनाए और 3 विकेट लिए ।
दूसरा मैच महाराणा इलेवन वर्सेज कलाम इलेवन के बीच खेला गया जिसमें महाराणा इलेवन 104 रनों का लक्ष्य रखा जिसे कलाम इलेवन ने 10.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। सुरेश सेन मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने बल्ले से 13 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
तीसरा मैच भगत सिंह वर्सेज आजाद इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भगत सिंह टीम ने विशाल 155 रनों का लक्ष्य रखा । जिसमें कैलाश कुमावत ने 31 गेंदों में 78 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। आजाद इलेवन निर्धारित ओवरों में 124 रन ही बना सकी । जिसमें पंकज कुमार सोनगरा 44 और रोहित कोली ने 28 रन नाबाद बनाए

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *