आदिनाथ मेडिसिटी में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार, हृदय, लीवर व वैस्कुलर रोगों के विशेषज्ञ अब नियमित उपलब्ध

आदिनाथ मेडिसिटी में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार, हृदय, लीवर व वैस्कुलर रोगों के विशेषज्ञ अब नियमित उपलब्ध
Spread the love

अजमेर । आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर यूनिट ऑफ़ बीआर शास्त्री हॉस्पिटल में सेवाओं का विस्तार किया है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश जैन, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष जैन, वैस्कुलर विशेषज्ञ डॉ. पूर्वी मलिक की चाचियावास में नियमित सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं।

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अमित शात्री ने आज प्रेस वार्ता में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश जैन, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष जैन, वैस्कुलर विशेषज्ञ डॉ. पूर्वी मलिक एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से परिचय कराया। आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी में नियमित सेवाएं शुरू करने से पहले इन डाँक्टरों ने प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश जैन, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष जैन, वैस्कुलर विशेषज्ञ डॉ. पूर्वी मलिक सभी प्रकार की सर्जरी एवं जांच में विशेष दक्षता रखते हैं।

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अमित शास्त्री, सुनील जैन, डॉ. रिद्धिमा शास्त्री ने डॉ. आकाश जैन, डॉ. आयुष जैन, डॉ. पूर्वी मलिक को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

अस्पताल के निदेशक डॉ. अमित शास्त्री ने बताया कि अजमेर संभाग के पहले आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर यूनिट ऑफ़ बीआर शास्त्री हॉस्पिटल में कैंसर के मरीजों को यहां कीमोथेरेपी से लेकर मेडिकेशन व सर्जरी तक की सुविधा मिल रही है और अब अजमेर संभाग के मरीजों को प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश जैन, लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष जैन, वैस्कुलर विशेषज्ञ डॉ. पूर्वी मलिक की सेवाएं सोमवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक और आपातकाल में सातों दिन-चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आदिनाथ मेडिसिटी सेंटर संभाग का एकमात्र स्पेशलाइज्ड सेंटर है, जहां 24 घंटे सातों दिन इलाज उपलब्ध है, इससे अजमेर संभाग और आसपास के लोगों को किफायती एवं गुणवत्ता युक्त बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। अस्पताल में आरजीएचएस सीजीएचएस टीपीए और सभी प्रकार के इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *