राजस्थान विद्यापीठ कुल हरी भाऊ उपाध्याय महिला शिक्षक महाविद्यालय हटुण्डी, अजमेर की 72 छात्राओं ने टॉक ग्लोबल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुघरा घाटी में आयोजित हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। यह प्रशिक्षण देश सेवा,
72 छात्राओं ने लिया स्काउट गाइड प्रशिक्षण
अजमेर।
राजस्थान विद्यापीठ कुल हरी भाऊ उपाध्याय महिला शिक्षक महाविद्यालय हटुण्डी, अजमेर की 72 छात्राओं ने टॉक ग्लोबल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुघरा घाटी में आयोजित हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। यह प्रशिक्षण देश सेवा, समाज सेवा और नेतृत्व विकास की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड अजमेर जिला सचिव रामविलास जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा,“हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए देश और समाज के हित में योगदान देना चाहिए।”
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे- विशाल कुमार सेन सहायक राज्य संगठन आयुक्त, अजमेर संभाग, रमेश कुमार जिला ऑर्गेनाइज़र, अजमेर, सुनील कुमार यादव (प्रभारी, अजमेर, नंदलाल चौधरी ब्लॉक सचिव, सरवाड़ एवं सचिव, नोवेल अकैडमी, इंद्रपुरा, जितेंद्र छिपा ब्लॉक सचिव, श्रीनगर, मीना जाट प्रिंसिपल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, संवत्सर राजेश शर्मा, दिनेश सैन, राज राकेश सांखला, समाजसेवी, प्रियंका गुर्जर, कुलदीप लोधा ट्रेनिंग काउंसलर सहित अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, साथ ही जल संरक्षण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में छात्राओं को सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व कौशल तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर समस्त सहभागियों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।