विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर निरामय राजस्थान एवं फिट राजस्थान कार्यक्रम के तहत 7 जून को आम जन में खाद्य सुरक्षा और उचित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अजमेर मुख्यालय पर केसरगंज सर्किल पर

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर निरामय राजस्थान एवं फिट राजस्थान कार्यक्रम के तहत 7 जून को आम जन में खाद्य सुरक्षा और उचित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अजमेर मुख्यालय पर केसरगंज सर्किल पर
Spread the love

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर निरामय राजस्थान एवं फिट राजस्थान कार्यक्रम के तहत 7 जून को आम जन में खाद्य सुरक्षा और उचित पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु अजमेर मुख्यालय पर केसरगंज सर्किल पर चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा शिविर का आयोजन किया गया ।अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा ने बताया की शिविर में आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जानकारी दी गई और खाद्य कारोबार से जुड़े नियमों और अद्यतन कानून के विषय में बताया गया ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार द्वारा सभी को भोजन में श्री अन्न के उपयोग अधिक करने और प्रतिदिन के खाने में खाद्य तेलों का 10 % उपयोग कम करने के प्रति जागरूक किया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया की शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत जिले में लगातार कार्यवाही जारी है और सभी खाद्य व्यापारियों को लाइसेंस रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिए लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उन्हें मौके पर ऑनलाइन कर जारी किया जाता है । आज भी आयोजित शिविर में लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आवेदन प्राप्त कर जारी किया गए ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *