केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 13 से करेंगे ‘आपणो गांव – साफ सुथरो गांव’ अभियान की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 13 से करेंगे ‘आपणो गांव – साफ सुथरो गांव’ अभियान की शुरुआत
Spread the love


कोटा | प्रदेश के प्रत्येक गांव में संपूर्ण स्वच्छता लाने के उद्देश्य के साथ पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में प्रदेश में ‘आपणो गांव-साफ सुथरो गांव’ अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत 13 जून को रामगंजमंडी के मोड़क में होने वाले समारोह से होगी।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। मंत्री दिलावर की अध्यक्षता में 6 जून की रात कोटा सर्किट हाउस में हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बालिका मि
में अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान में पौधे लगाने और बड़ी संख्या में सीड बॉल्स तैयार करने की योजना बनाई गई। बैठक में कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, सीसीएफ सोनल जोहरियार, डीसीएफ मुथू एस व अपूर्वकृष्ण श्रीवास्तव, डीसीएफ वन्यजीव अनुराग भटनागर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी, उप निदेशक शहरी निकाय कमलकुमार मीणा, जिला परिषद सीईओ राजपालसिंह, संयुक्त निदेशक शिक्षा तेज कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी केके शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *