राजस्थान के DGP उत्कल रंजन साहू राजस्थान लोक सेवा आयोग के चैयरमेन नियुक्त
अजमेर । राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू अब राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होंगे उनकी नियुक्ति के आदेश राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आज जारी कर दिए। साहू की जगह अब प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी ।
राजस्थान के डीजीपी उत्कल रंजन साहू (यू. आर ) साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इसका आदेश जारी कर दिया है साहू की जगह अब प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति होगी । उड़ीसा के रहने वाले यू आर साहू 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं 11
फरवरी 2024 को राजस्थान के डीजीपी बनाए गए थे साहू की छवि ईमानदार पुलिस अफसर की रही है। पिछले साल अगस्त में खाली हुआ था पद 10 महीने बाद नियुक्ति आरपीएससी अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल 1 अगस्त 2024 को खत्म हो गया था मेंबर कैलाश चंद्र मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था पिछले 10 महीने से कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे ही काम चल रहा था अब 10 महीने बाद फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है।
61 साल के हैं साहू, एक साल अध्यक्ष रहेंगे
आरपीएससी अध्यक्ष और मेंबर 62 साल तक की उम्र तक पद पर बने रह सकते हैं यू आर साहू के जन्म तिथि 20 जून 1964 है अभी वह 61 साल के हैं अगले साल जून तक उनका कार्यकाल रहेगा वह 1 साल इस पद पर काबिज रहेंगे।
RPSC अध्यक्ष के तौर पर चुनौतियां
यू आर साहू के सामने आरपीएससी अध्यक्ष के तौर पर बहुत सी चुनौतियां हैं ।
पेपर लीक, पक्षपात, भाई भतीजावाद और रिश्वत के आरोपों को लेकर इस संस्था की साख खराब हुई है संस्था की चयन प्रक्रिया से लेकर कार्य प्रणाली पर पिछले लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं साहू के सामने इस संस्था की साख को फिर से बहाल करने और लोगों में भरोसा कायम करने की चुनौती रहेगी।