क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता, 15 करोड़ की लागत से 33.5 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण-डॉ विकास चौधरी

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता, 15 करोड़ की लागत से 33.5 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण-डॉ विकास चौधरी
Spread the love

विधायक विकास चौधरी के प्रयास लाए रंग, नो सड़कों का होगा नवीनीकरण
क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ…

मदनगंज किशनगढ़ | बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र की 33.5 किलोमीटर के सड़क नवीनीकरण की गुरुवार देर रात को स्वीकृतियां मिल गई है।

क्षेत्र के दर्जनों गांवों को होगा फायदा-
विधायक चौधरी ने बताया कि गत रात्रि
मिली स्वीकृतियों से क्षेत्र के दर्जनों गांवो को फायदा होगा। ज्ञात रहे कि जिन सड़कों की स्वीकृति आई है उनकी क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से मांग थी। यह सड़क दशको से जर्जर अवस्था में थी। सड़कों के नवीनीकरण से आवागमन सुलभ होगा।

15 करोड़ की लागत से 33.5 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण:- विधायक चौधरी ने बताया की बुहारु से हरमाड़ा, पाटन से नलू,नसीराबाद हाईवे से टिकावाड़ा,श्रीरामपुरा से खरवड,बजरंग कॉलोनी से कुचिल,बिजंरवाड़ा से भोगादीत, अरांई-सिरोंज रोड से खेड़ानोनंदपुरा,मंगरा मोड़ से कुचील व आकोडिया से मुंडोति तक 33.5 किलोमीटर सड़कों का 15 करोड़ की लागत से नवीनीकरण होगा।

क्षेत्रवासियों ने आभार जताया- सड़कों की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर है, लाभान्वित गांवो के ग्रामीणों ने विधायक चौधरी को दूरभाष व अन्य माध्यमो से धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक विकास चौधरी का सड़क स्वीकृतियों पर वर्जन-

सालों से जर्जर सड़कों की मांग लगातार क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसकी मांग सरकार के सामने रखी।

स्वीकृत सड़कों से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है। आगे भी चरणबद्ध रूप से सड़क तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com