अजमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेडबहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

अजमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित


अजमेर, । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सहकार से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर एवं अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त समन्वयन से बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबन्धकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक परिसर में आयोजित किया गया। वरिष्ठ अतिरिक्त रजिस्ट्रार इन्दर सिंह ने सहकार से समृद्धि के नवाचारों पर जानकारी दी। प्रतिस्पर्धा के युग में समितियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि करनी होगी। गजेन्द्र व्यास ने सहकारिता सिद्वान्तों तथा सदस्यों की वृद्धि पर जानकारी दी।  श्री हरीश सिवासिया प्रबन्ध निदेशक सीसीबी अजमेर एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद दायमा अधिशाषी अधिकारी सीसीबी बैंक ने भी सहकारिता के सिद्वान्तों पर प्रकाश डाला। 

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com