शाहपुरा में तेज अंधड़ और बारिश ने फिर मचाया तांडव। मकान पर गिरी आकाशीय बिजली।

शाहपुरा में तेज अंधड़ और बारिश ने फिर मचाया तांडव। मकान पर गिरी आकाशीय बिजली।
Spread the love

शाहपुरा में तेज अंधड़ और बारिश का तांडव।
पेड़ हुए धराशाही, बिजली गुल, मुखर्जी सर्कल की दीवारें ध्वस्त।

दो घंटे तक बजता रहा बैंक का सायरन, मची अफरा तफरी:
शाहपुरा, 13 जून।
दिनभर की तपती धूप के बाद सांझ ढलते ही मौसम ने करवट ली और शाहपुरा में तेज अंधड़ के साथ बारिश ने कोहराम मचा दिया। आसमान में काले बादल छाए और तूफानी हवाओं ने क्षेत्र को हिलाकर रख दिया।
तेज हवाओं ने कई चौराहों पर लगे होर्डिंग्स, भवनों की छतों पर लगे टिन शेड और धूप से बचने के लिए बनाए गए छप्पर उखाड़ दिए। भीलवाड़ा मार्ग सहित कई सड़कों पर पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। पेड़ों के विद्युत तारों पर गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
मुखर्जी सर्कल की दीवारें ताश के पत्तों की तरह बिखरीं
उम्मेद सागर चौराहे पर नगर परिषद द्वारा हाल ही में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई मुखर्जी सर्कल की लाल पत्थर की चारदीवारी भी तूफान की भेंट चढ़ गई। भारी पत्थर के खंभे और दीवारें टूटकर बिखर गईं। गौरतलब है कि पहले आए तूफान में भी इस सर्कल की कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
आसमान में गर्जना और कड़कड़ाती बिजली की चमक ने लोगों में दहशत फैला दी। तूफान और बारिश ने शाहपुरा में भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
दिन भर तेज गर्मी के बाद इस आफत की बारिश के समाप्त होने के बाद चली नम हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

दो घंटे तक बजता रहा बैंक का सायरन, मची अफरा तफरी: तेज आंधी बारिश के कारण कोठीफील्ड मार्ग पर एसबीआई बैंक की मुख्य ब्रांच का सायरन अचानक बीजे उठा। शाखा प्रबन्धक अजय सैनी ने बताया कि 6बजे बाद में जयपुर निकल गया। शाखा के अकाउंटेंट भी भीलवाड़ा निकल गए। सायरन लगातार बजने के कारण भीलवाड़ा से चाबी आने के बाद सायरन बंद किया गया। इससे बैंक के बाहर आफरा तफरी मच गई, बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रबंधक सेनी ने बताया कि गत बार भी आए तूफान के दौरान इसी तरह सायरन बजा था।
गौशाला के टीन सेट उड़े, लंबी दीवार ढही: मोडिया बड बालाजी मार्ग पर एक गौशाला के तीन सेट हवा में ताश के पत्तों की तरह उड़ गए व काफी लंबी चौड़ी पक्की दीवार भी ढह गई। मध्यम बारिश रह रह कर चलती रहने से देर रात पूरा शाहपुरा अंधेरे में डूबा रहा।

आकाशीय बिजली गिरी, कोई हताहत नहीं।
पिवनिया तालाब के पास आनंद सेठी के मकान के ऊपर का एक भाग टूट कर सड़क पर आ गिरा। बारिश चलने से सड़क पर कोई नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ।
वार्ड 28 में भगवती देवी के मकान के नाल का अट्ठा पूरा सीढ़ियों में गिरने से 3 नाबालिग घायल हो गए। पार्षद दुर्गा लाल कहार मोहल्लेवासी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चौकी की दीवार भी ढही।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *