जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को चुरू जिला मुख्यालय पर स्थित पीडीयू मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जल संसाधन मंत्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज में किया पौधरोपण
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को चुरू जिला मुख्यालय पर स्थित पीडीयू मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जल संसाधन मंत्री रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते तापमान पर आवश्यक नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम दोहन से विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं ने जन्म लिया है। इन समस्याओं से निपटने के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय कदम उठाने होंगे। हम पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को समझें और उनका समुचित निर्वहन करें।
पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” को हम आगे बढ़ाएं और परिवेश को हरा – भरा बनाएं। पर्यावरणीय परिस्थितियों को मनुष्य के अनुकूल बनाए रखने के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहते हुए प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एमएम पुकार, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी आदि ने वृक्षारोपण किया तथा कॉलेज में सफाई कार्मिकों को फल वितरित किए।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एमएम पुकार ने कॉलेज में व्यवस्थाओं की जानकारी दी।