पीएम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ-अभिषेक खन्ना,सावर पंचायत समिति की भाडावास ग्राम पंचायत में लगा कैंप

पीएम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ-अभिषेक खन्ना,सावर पंचायत समिति की भाडावास ग्राम पंचायत में लगा कैंप
Spread the love

पीएम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ-अभिषेक खन्ना

सावर पंचायत समिति की भाडावास ग्राम पंचायत में लगा कैंप

—–++
प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के अंतर्गत जिले के चयनित जनजाति बाहुल्य गांवों में विकास गतिविधियों

की श्रृंखला की शुरुआत पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत भाडावास में शिविरों के आयोजन से हुई।
जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया की यह योजना जनजातीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक

रूप से सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। यह अभियान प्रधानमंत्री की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की संकल्पना को साकार करता है। पंचायत समिति के विकास अधिकारी चिरंजीवी लाल ने बताया की पंचायत समिति क्षेत्र प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना से हर पात्र व्यक्ति को जोडते हुए लाभान्वित किया जायेगा शिविर मे समाजसेवी रायचंद बागडी ,पंचायत समिति प्रधान आशा बागडी ग्राम पंचायत सरपंच सहित अधिकारीगण मोजूद रहे

शिविर में यूं मिला लाभ

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राशन कार्ड में नाम जोड़ाने हेतु आवेदन लिए गए। केटेगरी 4 अंतर्गत लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्रश्न किए गए। आधार कार्ड अपडेट ई-मित्र सेवाए, जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पैहन योजनाएं (वृद्धाचला, विध्या दिव्यांग), आजीविका मिहान, मनरेगा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजन, सुदा लोन, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं (पीएम मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण, आंगनबाडी सेवाएं) आदि की जानकारी दी गई और लाभ दिलवाया गया।

विजय कुमार पाराशर

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *