जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत पुष्कर के पावन कपिल कुंड में श्रमदान एवं जल संरक्षण का संदेश*

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत पुष्कर के पावन कपिल कुंड में श्रमदान एवं जल संरक्षण का संदेश*
Spread the love

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत पुष्कर के पावन कपिल कुंड में श्रमदान एवं जल संरक्षण का संदेश*

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने आज सोमवार को “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत पुष्कर स्थित ऐतिहासिक एवं पावन कपिल कुंड में पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण हेतु श्रमदान किया। इस अवसर पर मंत्री श्री रावत ने जल संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की प्राचीन जल परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल एक तकनीकी या प्रशासनिक कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक चेतना और सामूहिक उत्तरदायित्व का अभिन्न अंग है। राजस्थान की ऐतिहासिक बावड़ियां, जोहड़, तालाब, और कुंड सदियों से जल संचयन के माध्यम बने हैं तथा सामाजिक समरसता व लोक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। कपिल कुंड जैसे पवित्र जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत मिसाल हैं जिन्हें संरक्षित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

मंत्री श्री रावत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों को उनके समर्पित श्रमदान हेतु हार्दिक बधाई एवं साधुवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान के इस “भगीरथ प्रयास” में सहभागी बनकर सभी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-संपदा का संरक्षण करने की दिशा में अनुकरणीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्कूली विद्यार्थियों एवं स्वंयसेवकों ने भी कपिल कुंड की स्वच्छता व जीर्णोद्धार हेतु श्रमदान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस सामूहिक प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का भी सशक्त उदाहरण बनेगा।

मंत्री श्री रावत ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई और सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर जल-संवर्धन, जल-प्रबंधन और परंपरागत जल स्रोतों के पुनर्जीवन में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे राजस्थान जल-सुरक्षित राज्य के रूप में देश में उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओ, जल संसाधन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अजमेर जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात जीतमल प्रजापत, प्रधान रामचंद्र थाकण, निवर्तमान सभापति कमल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, कमल रामावत, लक्ष्मी देवी पाराशर, मुकेश कुमावत, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागोरा, शंभू चौहान, विष्णु सेन, महेंद्र सिंह खंगारोत, धीरज जादम, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम भाटी, नरेंद्र चुंडावत, भोलाराम गुर्जर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप पाराशर, अखिलेश पाराशर, अशोक पाराशर, अंशुमान पाराशर, दरिया कप्तान सिंह रावत, बन्ना सिंह रावत, हरिशंकर चौहान, ओमप्रकाश बाकोलिया, सौभागमल बाकोलिया, सुमन कुमावत, संदीप पाराशर, मनीष सोनी, भीकमचंद खत्री, हरीश धौलपुरिया, लक्ष्मीकांत गौड़, ओमप्रकाश चंदावत, उपखंड अधिकारी गौरव कुमार मित्तल, तहसीलदार दिनेश यादव, पुष्कर नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ सहित सैंकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *