मदनदिलावर का स्वागत अभिनंद
मदनदिलावर का स्वागत अभिनंद
पंचायतीराज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज जयपुर से ब्यावर जाते समय मार्ग मे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की
दौलतखेड़ा चौराहा, मांगलियावास स्थित आशु पलाव होटल के पास पंचायत समिति पीसांगन और मांगलियावास मंडल द्वारा पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पीसांगन पंचायत समिति के प्रधान दिनेश नायक, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, केसरपुरा सरपंच शक्ति सिंह, मांगलियावास मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, मांगलियावास सरपंच दृगेंद्र सिंह, लामाना सरपंच प्रतिनिधि पुखराज मंडरावालिया, लिडी सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल डिया ओमप्रकाश सेन, बबलू गुर्जर, दीपक चौधरी, अभिषेक राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मंत्रिमंडल के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक एकजुटता की स्पष्ट झलक देखने को मिली।