बडगांव के वार्ड पंच ने पंचायत प्रशासन से निराश होकर दिया इस्तीफा

बडगांव के वार्ड पंच ने पंचायत प्रशासन से निराश होकर दिया इस्तीफा
Spread the love

नागोला। ग्राम पंचायत बड़गांव (सूरखण्ड) के वार्ड संख्या तीन से वार्ड पंच विष्णु दत्त शर्मा ने पंचायत प्रशासन पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। पत्र में बताया कि उन्होंने 27 मार्च 2025 को बाकड़ा तालाब की पाल पर सती माता मंदिर से शिव जी मंदिर ‘तक तीन फीट ऊंची फेसवाल के निर्माण की स्वीकृति के लिए ज्ञापन दिया था। लेकिन विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्य स्वीकृत न किए जाने पर उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत भवन में ताला लगा दिया था। इसके बाद विकास अधिकारी ने लिखित में दो माह में कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज दिनांक तक कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की मासिक बैठकें भी अनियमित रूप से दो से तीन माह में एक बार होती है। जबकि इनका प्रावधान हर महीने 5 और 20 तारीख को होने का है। शर्मा ने बताया कि बड़गांव में जगह-जगह नालियां टूटी और गांव में कीचड़ फैला होने के बाद भी छह माह से स्वीकृत सीसी सड़कें भी आज तक शुरू नहीं हो पाई।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *