अजमेर ACB एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पटवारी और चेनमैन, विरासत म्यूटेशन खोलने के नाम पर मांगी थी ₹5000 की घूस

अजमेर ACB एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए पटवारी और चेनमैन, विरासत म्यूटेशन खोलने के नाम पर मांगी थी ₹5000 की घूस
Spread the love

Ajmer | Rajasthan News | ACB Raid

राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अजमेर जिले की भिनाय तहसील के एकलसिंगा पटवार हलके में तैनात पटवारी विकास कुमार और चेनमैन पन्ना लाल को एसीबी टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उक्त अधिकारी विरासत का म्यूटेशन खोलने के लिए ₹5000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही दोनों आरोपी घूस की रकम ले रहे थे, उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच प्रक्रियाएं प्रचलित हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और साफ संदेश गया है कि अब सरकारी कामों के बदले रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


एसीबी से ऐसे करें शिकायत

यदि कोई राजस्व अधिकारी, पटवारी या अन्य सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले आपसे रिश्वत मांगता है या परेशान करता है, तो आप तुरंत ACB हेल्पलाइन नंबर 1064 या मोबाइल नंबर 9413502836 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आपकी पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *