जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश

जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश
Spread the love

अजमेर। सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विशेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।
1. समस्त ग्रामवासी ग्राम लोहागल एवं जनाना कॉलोनीवासी ने अवगत कराया कि जनाना अस्पताल अजमेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां पर काफी संख्या में ग्रामीणजन एवं अजमेर शहर के लोग आते है। जनाना अस्पताल के बाहर वनवे हाईवे गुजर रहा है जो पीडब्लयूडी द्वारा बनाया गया है जिस पर भारी वाहनो की भी आवाजाही रहती है किन्तु जनाना अस्पताल की दीवार के बाहर जनाना अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों या पीडब्लयूडी के अधिकारियों की मिली भगत से कई बडे बडे अवैध बोर्ड लगा दिये गये है साथ ही तारबंदी कर दी गई है जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है एवं कई लोग काल के ग्रास बन चुके है। अतः जनाना अस्पताल अजमेर के बाहर स्थित तारबंदी एवं बोर्ड को शीघ्र ही हटवा कर शहरवासियों एवं अस्तपताल में आये परिजनो को तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया गया था परन्तु 15 दिन के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है। जिस पर जिला प्रमुख ने विकास अधिकारी अजमेर ग्रामीण एवं ग्राम विकास अधिकारी माकड़वाली को तत्काल प्रभाव से रोड़ के दोनो तरफ के अतिक्रमण हटवाने हेतु निर्देशित किया एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पुलिस अधीक्षक अजमेर व अतिरिक्त जिला कलक्टर को अतिक्रमण की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करने हेतु पत्राचार करने के निर्देश प्रदान किये।
2. प्रशासक ग्राम पंचायत गोठियाना ने अवगत कराया कि बीहड में दिनांक 24.05.2025 से अवैध तरीके से बिना किसी निविदा प्रक्रिया के 10 जेसीबी मशीन चलाकर जेसीबी मशीन नं. त्श्र48 म्। 0370 इत्यादि। ग्रामवासियों द्वारा लगातार विरोधा करने पर भी तथा रेंजर दुर्गेश कुमार सैनी को सूचना देने के बाद भी करोड़ो रूपये के विलायती बबूल हटाए जा रहे है। इस प्रकार अचानक गांव के जंगल बीहड की कटाई करने से गांव में आक्रोश का माहौल है। प्रार्थी ने आरोपियो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।
3. शैतान सिंह तथा अनुराग सिंह निवासी ग्राम बडल्या ने अवगत कराया कि दिनांक 26.07.2024 को प्रार्थीगण ने पट्टा हेतु आवेदन किया। परन्तु आज दिनांक तक पट्टा जारी नही किया गया हैं प्रार्थीगण ने पट्टा जारी करवाने हेतु निवेदन किया है।
4. शैतान लाल तथा महेन्द्रलाल निवासी ग्राम बडल्या ने अवगत कराया है कि उनके पास स्वयं को कोई मकान नही है। वह अपने पिताजी के मकान में निवास कर रहे है जो कि बहुत ही जर्जर अवस्था में है। प्रार्थीगण ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास हेतु ग्राम पंचायत में आवेदन किया था परन्तु आज दिनांक तक भी कोई कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थीगण ने आवास स्वीकृत करने हेतु निवेदन किया है।
5. गंगा रावत निवासी ग्राम नरबदखेड़ा ब्यावर ने अवगत कराया कि प्रार्थीया के पट्टेषुदा घर के मुख्य दरवाजे पर अतिक्रमियो द्वारा नाजायज रूप से पत्थर, कांटे व अन्य सामान डालकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया है। जिसकी शिकायत करने पर भी आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थीया ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
6. महेश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम राजोसी तह. नसीराबाद ने अवगत कराया कि प्रार्थी का आबादी क्षेत्र में ख.न. 2040 किस्म गैर मु. आबादी में पुष्तैनी बाड़ा है जिसकी 10 फीट जगह को गांव के ही सुधीर पुत्र ज्ञान चन्द द्वारा अपने कब्जे में लेकर दीवार बना ली गई है। जिसके संबंध में शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई है। प्रार्थी ने अतिक्रमण हटवाने हेतु निवेदन किया है।
7. प्रेम देवी निवासी ग्राम बाड़ी ने अवगत कराया कि प्रार्थीया का नाम कभी भी मस्ट्रोल में नही आता है और ना ही ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कोई भी संतोषपूर्ण जवाब दिया जाता है। जब भी पूछा जाता है कोई तकनीकी समस्या बताई जाती है। जबकि प्राथीया का जॉबकॉर्ड तथा जनआधार संख्या बैंक से जुड़ा हुआ है। प्रार्थीया ने तकनीकी समस्या का समाधान करवाने हेतु निवेदन किया है।
8. समस्त बैरवा समाज ग्राम जैतपुरा ने अगवत कराया कि ख.न. 715 में पिछले काफी समय से 9-10 परिवार मकान बना कर निवास कर रहे है। हमारे पास समस्त दस्तावेज है  जो कि एस.डी.एम. कार्यालय में जमा करवा दिये गये है। तथा ग्राम पंचायत कैरोट द्वारा अनआपत्ति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया है। प्रार्थीगण ने आबादी भूमि आवंटन करवाने हेतु निवेदन किया है।
9. उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि छोटी देवी निवासी ग्राम रामबाड़ी ग्राम पंचायत रामसर ने अवगत कराया कि प्रार्थिया का पूर्व में रामबाड़ी गांव में कच्चा मकान था जिसे तोड़ दिया गया है। नये मकान बनाने के लिये प्रार्थिया ने ग्राम पंचायत में निवेदन किया किन्तु प्रार्थिया को किसी भी तरह की राहत प्रदान नही की गई। प्रार्थिया एक विधवा महिला है। प्रार्थिया ने रहने हेतु भूखण्ड दिलावने हेतु निवेदन किया है जिस पर प्रार्थिया कच्चा-पक्का बनाकर रह सके।  

बैठक में उपजिला प्रमुख हगामी लाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत, महेन्द्र सिंह मझेवला, पूर्व जिला परिषद सदस्य नन्दाराम चौधरी, सहित अभिषेक खन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल, रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, संजय तनेजा संयुक्त निदेषक कृषि विभाग, गोविन्द नारायण शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, मेघा रतन अतिरिक्त निदेशक जलग्रहण विभाग, गिरीश कुमार झीरोता अधिशाषी अभियंता ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ, रामवतार जाट डी.पी.एस., विजेन्द्र सिंह राठौड़ जिला परियोजना समन्वयक अजमेर, कैलाश चन्द्र शर्मा शिक्षा विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहंे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *