नाबालिग के अपहरण की आशंका ने करवाई पुलिस की परेड।

नाबालिग के अपहरण की आशंका ने करवाई पुलिस की परेड।
Spread the love

नाबालिग के अपहरण की आशंका ने करवाई पुलिस की परेड।
शाहपुरा 17 जून।
घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बालक के अपहरण की आशंका ने बुधवार को शाहपुरा पुलिस की परेड करवादी।
जानकारी के बुधवार को शाहपुरा थाने में रहड़ गांव निवासी सत्य नारायण जात में घर के बाहर खेल रहे उसके 10 वर्षीय बच्चे मनीष को एक नकाबपोश बाइक सवार द्वारा कुछ खिलाकर बाइक पर बैठाकर अपहरण करने का मामला सामने आया। बच्चे की अपहरण की खबर गांव में आग की तरह फैलते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण शाहपुरा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी सुरेश चंद्र को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए जहाजपुर, भीलवाड़ा, कोटडी, विजयनगर मार्ग पर नाका बंदी करवाते हुए जांच में जुट गई।
कुछ घंटों की दौड़भाग के बाद सामने आया कि बच्चा मोतीपुरा के अपने एक परिचित के साथ बाइक पर बैठकर घूमने शाहपुरा आगया था। साथ में खेल रहे बच्चों ने उनके घर जाकर यह अफवाह फैला दी कि एक नकाबपोश व्यक्ति मनीष का पकड़ कर बाइक पर ले गया। इस सूचना से परिजन सकते में आगे और पुलिस की भी भागदौड़ मच गई। बच्चे की शाहपुरा में होने की सूचना पर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *