अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बैठक।
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर।
अधिकारियों की हुई बैठक।
शाहपुरा, 19 जून।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को अधिकारियों की बैठक हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बोर्डिंग हाउस के मैदान में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर सुबह 6:15 से 7:50 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में सामूहिक योग करवाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में ब्लॉक नोडल अधिकारी ओम नारायण सिंह, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा, अस्पताल स्टाफ और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। डॉ. शर्मा ने बताया कि 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर स्वास्थ्य के लिए जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *