शाहपुरा में ढाई घंटे में 3इंच बारिश।

शाहपुरा में ढाई घंटे में 3इंच बारिश।
Spread the love


मानसून की पहली बारिश।
बांधो, जलाशयों में पानी की आवक शुरू।
शाहपुरा 19जून।
मानसून की पहली तेज हुई बारिश को लेकर गुरुवार को श्रेत्र के उम्मेदसागर, नाहर सागर बांध में पानी की आवक शुरू हुई। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कोमल छीपा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हुई नाहर सागर में 30 मिमी, उम्मेद सागर बांध 43 मिमी और शाहपुरा में 77 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बांधो के साथ स्थानीय जलाशयों में भी पानी कि आवक से जलाशयों का जल स्तर बढेंगा।
शाहपुरा मे महज ढाई घंटे में मूसलाधार बारिश से 3इंच बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश थमते ही खाद बीज की दुकानों पर किसान खाद बीज लेने के लिए भीड़ जमा हो गई।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *