दो पक्षों के बीच बचाव कर रही पुलिसपर हमला

दो पक्षों के बीच बचाव कर रही पुलिसपर हमला
Spread the love


वाहन में की तोड़ फोड़, दीवान ने 2दर्जन लोगों के विरुद्ध करवाया मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने नाकाबंदी कर पांच को किया डिटेन।
शाहपुरा।
रविवार को दिन में जहाजपुर रोड पर आमली बंगला चौराहे के पास दो पक्षों में हो रहे सामाजिक विवाद को लेकर बीच बचाव कर रही पुलिस पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक पक्ष के लोगों के साथ पुलिस व उनके वाहन पर हमला बोल दिया। इस घटना को लेकर शाहपुरा थाने के दीवान महावीर शर्मा ने दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद शाहपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
थानाधिकारी सुरेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आमली बंगला निवासी मेंबर बंजारा ने पुलिस को सूचना दी कि बडलियास क्षेत्र के कुंडी गांव के दो दर्जन से अधिक लोग घरों पर हमला कर सकते है ऐसी आशंका व्यक्त करते हुए थाने में रिपोर्ट दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और आमली बंगला चौराहे के पास जहाजपुर मार्ग पर कुंडी गांव से कई वाहनों में भरकर आए दर्जनों लोगों ने आमली के अधिवक्ता नाहर सिंह बंजारा पर हमला कर दिया। पुलिस बीच बचाव करने लगी तो समूह में आए लोगों ने पथराव करते हुए पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर उनके वाहन पर लट्ठ बरसाते हुए वाहन के कांच फोड़ दिए।
इस घटना की सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में बड़ा जाप्ता मौके पर पहुंछा। हमलावर वाहन लेकर मौके से भाग छूटे। पुलिस ने नाकाबंदी करवाते हुए 5हमलावरों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है। दीवान महावीर शर्मा द्वारा 2दर्जन से अधिक नामजद हमलावरों के खिलाफ रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *