अभिषेक खन्ना को आयुक्त नगर निगम उदयपुर के पद पर लगाया अजमेर जिला परिषद में सीईओ पद पर रहते हुए खन्ना ने किये बेहतरीन कार्य
अजमेर // राजस्थान में आई ए एस अधिकारियों के तबादले किये गये ,काफी अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है 2018 बैंच के आईएएस अधिकारी अभिषेक खन्ना को अजमेर जिला परिषद से आयुक्त नगर निगम उदयपुर के पद पर लगाया गया है खन्ना ने 11 मार्च 2024 को जिला परिषद में सीईओ के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था,करीब 15 महिने के कार्यकाल के दौरान अभिषेक खन्ना ने अजमेर जिला परिषद मे अनेक नवाचार किये, सीईओ पद पर कार्य के दौरान अजमेर में पहली बार किसी सीईओ ने राज्यपाल द्वारा आयोजित समिक्षि बैठक में अजमेर के विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी वहीं पंचायतीराज मंत्री ,जल संसाधन मंत्री तथा अन्य बैठकों का सफल संचालन करते हुए अजमेर जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में करवायें गये विकास कार्यों से अवगत करवाया ,खन्ना के कार्यकाल के दौरान हरित राजस्थान के तहत सब से अधिक पौधारोपण का कार्य किया गया वहीं विकास कार्यों के समायोजन में भी अजमेर अग्रिम पंक्ति पर रहा , ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का सफल संचालन हो या जिला परिषद आप के द्वारा अभियान के माध्यम से आम जन को राहत पहुंचाने का प्रयास सीईओ खन्ना ने हमेशा संवेदनशील हो कर कार्य किया ,खन्ना दिखावे से दूर रहते हुए अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लगे रहे ,अपने कर्तव्य को उन्होंने ईमानदारी से बखूबी निभाया इसे लेकर अनेक बार वह राजनेताओं के निशाने पर भी रहे परन्तु खन्ना ने आमजन को न्याय पहुंचे के लिए किसी से समझोता नहीं किया उसी का परिणाम रहा की जिला परिषद द्वारा की गयी जांच में 04 से अधिक सरपंचों को सरकार ने पद से हटाया , सीईओ खन्ना के अजमेर में कार्यकाल के दौरान जिला परिषद परिसर में कार्यकारियों हेतु नया भवन कि निर्माण करवाया जा रहा है जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा तथा सीईओ अभिषेक खन्ना के आपसी समन्वय के बदौलत अजमेर में सरकार की जनकल्याणकारी

योजनाओं का लाभ आम जन को सुगमता से मिल रहा है ,जिला कलेक्टर लोकबंधु का भी मार्गदर्शन हमेशा खन्ना को मिला ,चल ग्रहण विकास कार्यो को लेकर अजमेर में किये गये कार्यो की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई तथा राष्ट्रीय दल ने हाल ही में गोला पंचायत में विजिट कर चारागाह विकास तथा जल संरक्षण के कार्यो को देखा ,कुल मिलाकर सीईओ अभिषेक खन्ना के कार्यकाल को अजमेर हमेशा याद रखेगा वहीं सीईओ खन्ना के लिए भी अजमेर यादगार रहेगा खन्ना का विवाह अजमेर में सीईओ पद पर कार्यरत रहते हुए हुआ एक अच्छे आईएएस अधिकारी के तौर पर अजमेर में किया खन्ना को आयुक्त नगर निगम उदयपुर लगाया गया है स्थानांतरण एक स्तत प्रक्रिया है खन्ना को नवीन पद की शुभकामनाएं