आज से हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर , पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा

आज से हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर , पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा
Spread the love


अजमेर। राज्य सरकार की ओर से जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत अजमेर जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक प्रत्येक उपखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर पात्र और वंचित वर्ग के ग्रामीणों को प्रदान किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी जिला कलक्टर लोक बन्धु ने देते हुए बताया कि पखवाड़े के संचालन की निगरानी का जिम्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर – प्रशासन ज्योति ककवानी को सौंपा गया है। सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शिविरों की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपखंडवार शिविर प्रभारियों की नियुक्ति

प्रत्येक उपखंड क्षेत्र के लिए शिविर प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं:

  • अजमेर: प्रभारी – पदमा देवी; पर्यवेक्षण – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद
  • पुष्कर: प्रभारी – गौरव कुमार मित्तल; पर्यवेक्षण – अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल
  • नसीराबाद: प्रभारी – देवीलाल यादव; पर्यवेक्षण – उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण अनुज भारद्धाज
  • केकड़ी: प्रभारी – सुभाष चन्द्र हेमानी; पर्यवेक्षण – एडीएम केकड़ी चन्द्र शेखर भण्डारी
  • किशनगढ़: प्रभारी – निशा साहरण; पर्यवेक्षण – उपनिदेशक, स्वायत्त शासन विभाग सना सिद्दकी
  • अरांई: प्रभारी – निशा साहरण; पर्यवेक्षण – सहायक निदेशक, लोक सेवाएं विनिता स्वामी
  • भिनाय: प्रभारी – सुनील कुमार झिंगोनियां; पर्यवेक्षण – एडीएम सिटी गजेन्द्र सिंह राठौड़
  • पीसांगन: प्रभारी – राजीव बड़गुर्जर; पर्यवेक्षण – उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण प्रवीण कुमार
  • सरवाड़: प्रभारी – गुरुप्रसाद तंवर; पर्यवेक्षण – भूमि अवाप्ति अधिकारी, अजमेर विकास प्राधिकरण खेमाराम यादव
  • रूपनगढ़: प्रभारी – दीपशिखा; पर्यवेक्षण – सहायक कलक्टर रतन कौर
  • सावर: प्रभारी – सुभाष चन्द्र हेमानी; पर्यवेक्षण – चन्द्र शेखर भण्डारी, एडीएम केकड़ी

शिविरों में मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं

जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरों में राजस्व विभाग की ओर से लंबित पत्थरगड़ी, सीमाज्ञान, नामांतरण, रास्तों के प्रकरण, आपसी सहमति से बंटवारा, तथा भूमि आवंटन संबंधी मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त:

  • अटल ज्ञान केन्द्र हेतु भवन चिन्हांकन
  • अप्रयुक्त विभागीय भवनों व भूमि का उपयोग और आवंटन
  • लंबित रिपोर्टों का निस्तारण
  • गरीबी मुक्त गांव योजना के अंतर्गत आवेदन प्राप्त करना एवं लाभान्वित करना
  • सभी संबंधित विभाग अपने काउंटर सहित मौजूद रहेंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे

जिला प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का समेकित, पारदर्शी और त्वरित लाभ सुनिश्चित कराना है, जिससे “अंत्योदय” की संकल्पना को साकार किया जा सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *