पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल अभियान पखवाड़ा जिला कलक्टर लोक बन्धु ने किया माकड़वाली शिविर का निरीक्षण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल अभियान पखवाड़ा जिला कलक्टर  लोक बन्धु ने किया माकड़वाली शिविर का निरीक्षण
Spread the love

अजमेर, 25 जून। पंडित दीनदयान उपाध्याय सम्बल अभियान पखवाड़ा के माकड़वाली में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा निरीक्षण कर आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के लिए निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि सरकार द्वारा पात्र वंचित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 16 विभागों के 63 कार्यों का चिह्निकरण कर कार्य करवाए जा रहे है। इसके लिए प्रीकैम्प तथा फॉलोअप कैम्प का भी आयोजन करने से कार्य की गति बढ़ाई जा रही है। माकड़वाली शिविर का अवलोकन किया गया। यहां उपस्थित ग्रामीणों के साथ शिविर में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में चर्चा की। शिविर में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। शिविरों के कार्यों की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर अपलोड करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग की टंकियों की सफाई की जांच तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत द्वारा की जाएगी। शिविर से पहले पेयजल सप्लाई की जांच करें। पाईपलाईन से खुदी हुई सड़कों के मरम्मत कार्यों को मौके पर देखा जाना चाहिए। अन्तिम सीरे पर पानी के प्रेशर की भी जांच करें। समस्त दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड आवश्यक रूप से बनवाए। एनिमिक और कुपोषित बच्चों की भी जांच होनी चाहिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन कराए। दिव्यांगों के ऑफलाईन प्रमाण पत्रों को ऑनलाईन करने की कार्यवाही शिविर के दौरान ही करें।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पूजा गुर्जर, तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत, विकास अधिकारी श्री सुधीर पाठक, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *