मनरेगा: उपस्थिति में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर मामला दर्ज होगाप्रशिक्षण शिविर में 25 पंचायतों के 185 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

मनरेगा: उपस्थिति में फर्जीवाड़ा पाए जाने पर मामला दर्ज होगाप्रशिक्षण शिविर में 25 पंचायतों के 185 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Spread the love



अजमेर | मनरेगा मेट प्रशिक्षण शिविर में 185 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, जिम्मेदारियों और तकनीकी प्रक्रियाओं की दी गई जानकारी

पंचायत समिति सभागार, अजमेर में गुरुवार को मनरेगा मेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र में अजमेर ब्लॉक की 25 पंचायतों से कुल 185 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें 38 महिलाएं और 147 पुरुष शामिल रहे।

शिविर का उद्घाटन करते हुए विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने मेट की भूमिका, दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र का संचालन सहायक अभियंता सोनराज द्वारा किया गया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत अनुमत कार्यों, जॉब कार्ड अद्यतन, फार्म संख्या 06, श्रमिक उपस्थिति, कार्य वितरण, टास्क निर्धारण, लीड व लिफ्ट की प्रक्रिया, तथा मस्टररोल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को एनएमएमएस ऐप के माध्यम से डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विकास अधिकारी कुमार ने बताया कि मेट की भूमिका निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मेट का कार्य श्रमिकों का पंजीकरण, मस्टररोल प्रबंधन, कार्यों का आवंटन, टास्क मूल्यांकन तथा कार्य की माप के बाद रिपोर्टिंग शामिल होती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मेट पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि महिला मेटों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी मेट के कार्य में अनियमितता, फर्जीवाड़ा अथवा लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग अथवा प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।

जो पंचायतें प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहीं, उनके ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।

आगामी कार्यदिवसों में 20 अंकों की मेट पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेट प्रमाण पत्र एवं आवश्यक किट प्रदान की जाएगी। अगले दिन अभियंता एवं तकनीकी सहायक की टीम अभ्यर्थियों को फील्ड में व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी, जिसमें माप प्रक्रिया से लेकर मजदूरी गणना तक की जानकारी दी जाएगी।

शिविर में कनिष्ठ तकनीकी सहायक निर्मल सूनवाल, सुनील कुमार, ब्लॉक एमआईएस मैनेजर योगेश गोयल, कनिष्ठ सहायक मुकेश मीणा, कंप्यूटर ऑपरेटर सुभाष चंद साहू एवं ज्ञानचंद कीर ने भी विचार प्रस्तुत किए। शिविर की सुचारु व्यवस्था एवं संचालन में मनीष दत्त शर्मा, मनोहर लाल नायक, मंजू देवी एवं त्रिलोक चंद माली का सक्रिय सहयोग रहा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com