देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भडाणा ने निभाया वादा, बालिकाओं को स्कूटी मिलने की शुरूआत

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भडाणा ने निभाया वादा, बालिकाओं को स्कूटी मिलने की शुरूआत
Spread the love

मेधावी स्कूटी वितरण योजना : देवनारायण योजना व काली बाई भील योजना के तहत 46 छात्राओं को स्कूटी वितरण

अजमेर । राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने अजमेर की मेधावी छात्राओं के साथ किया वादा निभाया है। भडाणा ने पूर्व के वर्षों की स्वीकृत स्कूटी योजना की सभी बाधाओं को समाप्त कर अजमेर में स्कूटी वितरित की। शनिवार को जिले की 46 मेधावी छात्राओं को देवनारायण व कालीबाई भील योजना के तहत स्कूटी वितरित की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े में देवनारायण और कालीबाई भील मेधावी स्कूटी वितरण योजना की 46 स्कूटियां देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा द्वारा शनिवार को वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि हमने छात्राओं से वादा किया था कि उन्हें पूर्व के वर्षों की स्वीकृत स्कूटी जल्द दी जाएगी। हमने अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन को केन्द्र में रखकर कार्य कर रही है। सरकार ने सत्र 2021-22 एवं सत्र 2022-23 की स्कूटी वितरण में आ रही सभी प्रशासनिक बाधाओं को प्राथमिकता के साथ दूर किया। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े में स्कूटी वितरण कार्य को पूर्ण करने का संकल्प लिया है।
भडाना के अनुसार इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं में उच्च शिक्षा के महत्व को सबके सामने लाना है। इससे बालिकाओं में सामाजिक सरोकार, संस्कार तथा राष्ट्रीयता की भावना विकसित होगी। बालिकाएं अध्ययन के माध्यम से अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेगी। समाज में भी एक अच्छा संदेश जाएगा। स्कूटी प्राप्त करने वाली बालिकाओं के परिजनों को इन पर गर्व होगा। यही बालिकाएं आगे चलकर देश और समाज का भविष्य तय करेगी। बालिकाएं प्रेरित होकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कॉलेज शिक्षा अजमेर संभाग के सहायक निदेशक प्रो. अनिल दाधीच ने कहा कि बालिकाओं के सपनों को गति मिलेगी। बालिकाओं के सामाजिक विकास में वृद्धि करने के लिए यह महत्त्वपूर्ण योजना है। उन्होंने स्कूटी के पहियों के जरिए लाभान्वित छात्राओं के सपनों को और गति मिलने की शुभकामनाएं प्रेषित की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला नोडल एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजू गुप्ता ने कहा कि सत्र 2023-24 की स्कूटी समय पर वितरित हो रही है। यह प्रयास बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करेगा। सत्र 2021-22 एवं सत्र 2022-23 की स्कूटी वितरण में आ रही सभी तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर लिया गया है। यह कार्य ओम प्रकाश भडाणा के अथक प्रयासों से संभव हुआ। इससे छात्राओं को जीवन में सदैव तरक्की करने की प्रेरणा मिली।
अजमेर जिला स्कूटी वितरण समिति के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सत्र 2021-22 और सत्र 2022-23 की कुल 189 स्कूटियों का वितरण किया जाना है। इसके प्रथम चरण में सत्र 2022-23 की 46 स्कूटियां वितरित की गई है। इनमें देवनारायण मेधावी स्कूटी योजना की 13, कालीबाई भील स्कूल वितरण योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षा (सभी वर्ग) की 19, अल्पसंख्यक की 10, ईबीसी (स्कूली शिक्षा) की 2 तथा एससी व एसटी की एक-एक स्कूटी वितरित की गई तथा शेष स्कूटियां 9 जुलाई तक तीन चरणों में वितरित की जाएगी। उन्होंने सभी अतिथियों व छात्राओं को आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रीको इंडस्टि्रयल एरिया गेगल व्यापारिक संघ के अध्यक्ष दिनेश नवाल ने भडाणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला स्कूटी वितरण समिति के प्रो. अमित राजवंशी के द्वारा छात्राओं की पहचान सुनिश्चित की गई। सहायक आचार्य जय राम ने प्राप्ति रसीद प्राप्त की। नमन अस्थाना, संतोष बाई, ईश्वर गिरी, होमन ने स्कूटी वितरण व समारोह में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य जय कृष्ण त्रिपाठी ने किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *