केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का कार्यक्रम
Spread the love

मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण मे सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है : – भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

किशनगढ़ / नई दिल्ली | रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण का श्रवण कर प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, पर्यावरण संरक्षण, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल देशवासियो को जोड़ता है, बल्कि हमे नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है।

मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, अपितु जनमानस से जुड़ने की एक सशक्त कड़ी है, जहाँ देश के प्रधानसेवक जन-सामान्य की भावनाओं, प्रेरणाओं और प्रयासों को स्वर देते हैं। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा माध्यम बन गया है जो देश के कोने-कोने से आई कहानियों को राष्ट्रीय मंच देता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की चेतना जगाता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *