ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरो के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ योजनाओं का आमजन तक पहुंच रहा है सीधा लाभ – कैलाश लाम्बा

ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरो के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ योजनाओं का आमजन तक पहुंच रहा है सीधा लाभ – कैलाश लाम्बा
Spread the love

ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरो के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ योजनाओं का आमजन तक पहुंच रहा है सीधा लाभ – कैलाश लाम्बा

अजमेर / आमजन को योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिले तथा जन समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण हो ईसी ध्येय के साथ ग्राम पंचायत स्तर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे है यह बात भाजपा नेता कैलाश लाम्बा ने श्रीनगर मे आयोजित शिविर मे शिरकत करते हुए कही , उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को कहा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर के दौरान आम जन को देने के लिए कहा
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को स्वामित्व योजना के पट्टे पात्र लाभार्थियों को वितरित करने, बीपीएल सर्वे में वंचितों को जोड़ने और गरीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिएके लिए कहा । राजस्व विभाग को सीमाज्ञान एवं नामांतरण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत पहुंचाने तथा पीएम किसान योजना की ई केवाईसी शिविर से पूर्व ही पूर्ण कर आम जन को शिविर के दौरान राहत पहुचाने की बात कही ।

शिविर में विद्यार्थियों को पुस्तक किट, कृषकों को मिनी खाद बीज किट वितरित किए गए । साथ ही क्षय रोगियों के लिए निक्षय पोषण किट का वितरण भी किया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए नन्ही बालिका के जन्म दिवस पर केक कट कर खिलौने भी वितरित किए गए । भाजपा नैता कैलाश लाम्बा नै कहा की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार शिविरों की सार्थकता सिद्ध हो रही है । प्री कैंप के माध्यम से पात्र वंचितों की पहचान कर लाभ दिलाएं एवं आवश्यकतानुसार फॉलो अप कैंप आयोजित करें ताकी शिविर कै दौरान अधिक सै अधिक आमजन लाभान्वित हो सकै
शिविर मै उपखंड अधिकारी यादव , पुर्व सरपंच रामकरण यादव ,सुनीता यादव, पुर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष मिश्रा ,विकास अधिकारी महैश चौधरी ,सहायक विकास अधिकारी राकैश विजय सहित
, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *