विधायक चौधरी का जन्मदिन आज,जनता के बीच जाकर मनाएंगे जन्मदिन…
विधायक चौधरी का जन्मदिन आज,जनता के बीच जाकर मनाएंगे जन्मदिन…
क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जिले भर मे जरूरतमंदों को राशन वितरण,सेवा कार्य के आयोजन होंगे…
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। गौरतलब है कि विधायक चौधरी प्रतिवर्ष जनता के बीच रहकर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र में जनता के बीच जाकर जन्मदिन मनाएंगे और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिले भर में कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण, फल वितरण व अन्य सेवा कार्यों का दौर चलेगा।
ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे- विधायक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार विधायक चौधरी बुधवार सुबह 8:15 बजे मुख्य चौराहे स्थित गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे और क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना करेंगे। सुबह 8:45 बजे आर लिंक रोड स्थित मदनेश गौशाला पहुंचकर गायों को गुड चारा खिलाकर सेवा कार्य करेंगे। सुबह 9:30 बजे सुरसुरा गांव पहुंचेंगे जहां पर जन-जन के आराध्य लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण स्थली पर पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे, अच्छी बरसात व किसानो को अन्न-धन का भंडार मिले की कामना करेंगे। इसके बाद क्षेत्र के रलावता, डांग,श्रीरामपुरा,बोराडा गांवो में पहुंचकर जनता को विधायक मद से होने वाले करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। अरांई उपखंड मुख्यालय पर दोपहर 12:00 बजे कच्ची बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करेंगे।
वृद्ध आश्रम में मनाएंगे अपना जन्मदिन – विधायक चौधरी शाम 5:00 बजे लोहागल अजमेर के अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचेंगे, वहां पर वर्ध्दजनों से आशीर्वाद लेंगे और विभिन्न सेवा कार्य करेंगे।