जनकल्याण के प्रति सजग विधायक सुरेश सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े के अंतर्गत शिविरों का किया निरीक्षण
जनकल्याण के प्रति सजग विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े के अंतर्गत शिविरों का किया निरीक्षण
राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने आज बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करकेड़ी एवं अमरपुरा में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा” के अंतर्गत चल रहे जनकल्याणकारी शिविरों का सघन निरीक्षण किया।
शिविर स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणजन एवं स्थानीय प्रशासन ने मंत्री श्री रावत का भव्य एवं गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया। ग्रामीणों ने साफा पहनाकर, पुष्पमालाएं अर्पित कर तथा पारंपरिक ढंग से अभिनंदन कर अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि का सम्मान किया।
मंत्री श्री रावत ने शिविर में मौजूद प्रत्येक विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से विभागीय अधिकारियों से की जा रही सेवाओं की जानकारी ली और शिविर में प्राप्त आवेदनों/समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि: “कोई भी कार्य लंबित न रखा जाए — जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवा देना हमारी प्राथमिकता है।”
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई एवं कई पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ लें और योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन को सरल व सुगम बनाएं।
मंत्री श्री रावत ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, नवप्रवेशित नन्हे विद्यार्थियों को माला पहनाकर कर उत्साहवर्धन किया, विद्यार्थियों को, नि: शुल्क पुस्तकें, मृदा कार्ड, बंटवारा पत्र, पट्टे, फार्म पोण्ड स्वीकृति पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति आदेश, बीज मिनी किट सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित होने के पत्र वितरण किए।
इसके साथ ही नन्ही बालिकाओं के जन्मदिन के उपलक्ष में शिविरों में ही मंत्री श्री रावत ने केक कटवाकर और ड्रेस भेंट कर बालिका भ्रूण हत्या की रोकथाम का संदेश दिया। साथ उन्होंने अमरपुरा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरियालो राजस्थान का संदेश प्रसारित किया।
अपने विगत कार्यकालो में श्री रावत ने ग्राम पंचायत करकेडी के समस्त ग्रामो में कुल राषि रू.1540.55 लाख के विकास कार्य स्वीकृत कराये, जिनमे मुख्य मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –
करकेडी में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम वि. सुचारू संचालन
कंशोदिया, दूतिणा व श्यामनगर 03 नवीन ग्राम सृजित कराये
पीएचसी को आदर्ष पीएचसी एवं वैलनेस सेन्टर के रूप में चयनित कराया गया
अजमेर से रूपनगढ रोड बनाकर करकेडी पंचायत के ग्रामों को जोडा गया
राउमावि करकेडी में 3 नवीन कक्षा कक्ष
करकेडी से पंवारों की ढाणी सडक
करखेडी से परबतसर पर सडक कार्य
बबाचया अमरपुरा करकेडी रोड पर नवीनीकरण
मेगा हाईवे से सलेमाबाद करकेड़ी
करकेडी की ढाणीयों में पेयजल सप्लाई सिस्टम सुधार कार्य
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिनोवेशन/अप्रग्रेडेशन कार्य।
जीएसएसएस करकेरीअतिरिक्त कक्षा कक्ष 2024-25
भाभीयों मौहल्ला में सार्व0 स्थान पर सार्व0 खुला तिबारा निर्माण कार्य ग्राम करकेडी 2024-25
हरिजन मौहल्ला में सार्व0 स्थान पर सार्व0 खुला तिबारा निर्माण कार्य ग्राम करकेडी 2024-25
करकेडी गोशाला में टयुबवेल मय मोटर निर्माण कार्य 2024&25
करकेडी में लिखमाराम कनसोदिया के नोहरे के पास कनसोदिया की ढाणी में टयुबवेल मय मोटर सिगंल 2024&25
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेबर-रुम, टॉयलेट एवं लघु मरम्मत व रंग-रोगन कार्य
श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिती करकेडी को अनुदान
जी.पी.एस. मण्डी टीबा की ढाणी करकेडी(स्कूल निर्माण के लिए)
रा.कन्या.मा.वि. करकेड़़ी में कक्षाकक्ष निर्माण
ग्राम करकेड़ी में हरिजन नाडी में तथा अमरखेजड़ा के पास बोरवैल मय विद्युत कनेक्शन एवं पानी की टंकी तक पाईपलाईन
परबतसर रोड से नायको की ढाणी तक सम्पर्क सडक
खेली कोटा से सुखदेव के घर तक सीसी ब्लॉक रोउ
नानूजी भींचर के घर से जयराम के घर तक सीसी ब्लाक रोड
रामगढ रास्ते से जयराम नोहरा तक सीसी ब्लॉक रोड
यात्री प्रतिक्षालय से बलदेव के घर तक सीसी ब्लॉक रोड
शिवजी मन्दिर से रेगरां मौहल्ले में गणपतरेगर के घर तक सीसीब्लॉंक नाली रोड़
ग्राम करकेड़ी सहकारी समिति के पास में सार्वजनिक पुस्तकालय भवन
मण्ड़ी टीबा की ढाणी में स्कूल के पास ट्यूबवैल मय मोटर
नाबार्ड योजना आरडीएफ-ा 50 है. वृक्षारोपण व कन्टूर बंडिग 20 है.
नाबार्ड योजना परकूलेशन टेंक व एनीकट टाईप-ाा
अजमेर सम्पर्क सडक से पाबुजी के थान तक सीसी रोड मय नाली
प्रार्थना स्थल मैदान का विकास
विधायक मद मे स्वीकृत –
राउमावि करकेडी के खेल मैदान की चारदिवारी निर्माण कार्य
ग्राम करकेडी में बस स्टेण्ड के पास दो यात्री प्रतीक्षालय निर्माण
ग्राम करकेडी में विभिन्न स्थानो पर 05 हैण्डपम्प
डेयरी परिसर के पास भवन निर्माण
करकेडी में लिकमाराम नैण की ढाणी में ट्यूबवेल मय मोटर निर्माण व प्लास्टिक टंकी पाइप सहित
करकेडी में कानजी कुकल की ढाणी में ट्यूबवेल मय मोटर निर्माण व प्लास्टिक टंकी पाइप सहित
कॉपरेटिव के पास शिवाजी उद्यान की चारदिवारी निर्माण
खेलो पुष्कर खेलो प्रतियोगिता आयोजन एवं खेल उपकरण वितरण
छोटा बाजार में खुला बरामदा निर्माण
भंवरलाल माली के गेट से गोपी माली के मकान तक सीसी ब्लॉक सडक
रामस्वरूप (देहड की ढाणी) के घर से ओमप्रकाश बावला के घर होते हुए श्रीकिशन गहलोत के घर तक सीसी ब्लॉक सडक
राज0 प्राथ0 स्वा0 केन्द्र करकेडी व अधीनस्थ उप स्वा0 केन्द्रो हेतु चिकित्सा उपकरणों फ्ल्स ऑक्सीमीटर 5 बी.पी. उपकरण 5 थर्मल गन 5 क्रय करना
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करकेडी हेतु एंबुलेस क्रय करना
कलवाणियां की ढाणी में सामु.भवन की चारदिवारी निर्माण
कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्थार्थ जांच/सुविधा उपकरण, कंबल, चद्धर, मास्क, सेनेटाईजर एवं जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री और पशुओ हेतु चारा उपलब्ध कराया
गांव व ढाणियों की रा.विद्यालयो में विद्यार्थियो के बैठने हेतु दरी व पट्टियां
अपने विगत कार्यकालो में श्री रावत ने ग्राम पंचायत अमरपुरा के समस्त ग्रामो में कुल राषि रू.798.93 लाख के विकास कार्य स्वीकृत कराये, जिनमे से अमरपुरा गांव के मुख्य मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं –
नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र अमरपुरा स्वीकृत
अजमेर से रूपनगढ रोड बनाकर ग्रामों को जोडा गया
बबाचया अमरपुरा करकेडी रोड पर नवीनीकरण
राउमावि अमरपुरा मे 5 नवीन कक्षा कक्ष निर्माण
जी.सी.सै. स्कूल अमरपुरा(1 कम्यूटर कक्ष, 1 कला कक्ष,1 विज्ञान लेब)
ढाणियों में पेयजल व्यवस्था सुधार कार्य
करकेडी से पंवारों की ढाणी सडक
जीएसएसएस अमरपुरा अतिरिक्त कक्षा कक्ष 2024-25
जीएसएसएस अमरपुरा शौचालय (लड़के और लड़कियां) 2024-25
शहीद मोहनराम घासल के स्मारक के पास टयुबवेल मय मोटर निर्माण कार्य मोखमपुरा 2024.25
सामु.भवन केरियो की ढाणी सार्व.कुए पर बिजली की मोटर मय पाईप व खेली कोठा
डामर सडक से रामलाल धन्ना गुर्जर के बाडे तक सीमेट कंक्रीट सडक केरियो की ढाणी
ग्राम अमरपुरा में श्योजीराम जी ट्यूबवेल मय मोटर स्थापना कार्य
रेगर मोहल्ले में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण
ग्राम पंचायत के अधीन गांवों में 8 हैण्डपम्प
विधायक मद मे स्वीकृत –
केरिया की ढाणी में खुला तिबारा निर्माण
पंवारों की ढाणी में रेबारी मौह0 खुला तिबारा निर्माण
ग्राम अमरपुरा में बस स्टेण्ड के पास यात्री प्रतीक्षालय निर्माण
ग्राम पंवारों की ढाणी राज0विधालय में हैण्डपम्प
ग्राम भीचरों की ढाणी में हैण्डपम्प
गवाड से खातियो के घर तक पाईप लाईन एवं टंकी निर्माण
खेलो पुष्कर खेलो प्रतियोगिता आयोजन एवं खेल उपकरण वितरण
रेगर मौहलले में खुला बरामदा
राउमावि अमरपुरा में रंगमंच निर्माण
कोरोना काल में चिकित्सा व्यवस्थार्थ जांच/सुविधा उपकरण, कंबल, चद्धर, मास्क, सेनेटाईजर एवं जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री और पशुओ हेतु चारा उपलब्ध कराया
गांव व ढाणियों की रा.विद्यालयो में विद्यार्थियो के बैठने हेतु दरी व पट्टियां
शिविर के दौरान प्रधान रामचंद्र थाकण, मंडल अध्यक्ष रणजीत सामरिया, सरपंच राजेंद्र अजमेरा, रामदेव सोउ लिखमाराम नेण, मनमोहन सिंह, बृजमोहन दरक, पुनम जादम, पुनम सेन, किशोर माली, भगवान दास लखन, भागीरथ टेलर, राकेश पाराशर, लक्ष्मण कुकल, शंकर लामरोड़, दशरथ सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधिगण, स्थानीय अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जय जय पुष्कर राज।।