नेशनल आईकोन अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए अराई के गणपत लाल उदय

नेशनल आईकोन अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए अराई के गणपत लाल उदय
Spread the love

आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर | अराई

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवारत अरांई अजमेर के निवासी गणपतलाल उदय को देश सेवा के साथ-साथ साहित्य में अद्वितीय योगदान के लिए (नेशनल आईकोन अवार्ड 2025) से सम्मानित किया गया। जिसमें एक मोमेंटो (शील्ड) मेडल और प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट शामिल है‌।
यह सम्मान कार्यक्रम देश की राजधानी नई दिल्ली, तीन मूर्ति मार्ग, प्रधानमंत्री संग्रहालय, में गुरुवार 10 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द भारत समाचार एवं भारती युवा कल्याण संघ के संस्थापक एवं निदेशक मोहित नारायण यह सम्मान भारती युवा कल्याण संघ (भारत) द भारत समाचार, पर्यटन विभाग जम्मू और कश्मीर सरकार, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से


इस कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री रघुराज सिंह,श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (उत्तरप्रदेश सरकार) सतीश चन्द्र द्विवेदी पूर्व शिक्षामंत्री (उत्तरप्रदेश सरकार) डॉ. अभिषेक वर्मा मुख्य समन्वयक शिवसेना भारत गठबंधन एवं चुनाव, रामदास बंडु आठवले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री (भारत सरकार) धर्मवीर सिंह हाईकोर्ट कर्नाटक, डॉ मिनाक्षी बंसल डायरेक्टर धन्यम फाउंडेशन, एडवोकेट राजू रस्तोगी ने किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *