सावन के सोमवार पर भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की

सावन के सोमवार पर भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की
Spread the love

आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर | अराई

सावन के पावन माह के पहले सोमवार को अरांई कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही कस्बे के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, बांदरा बालाजी मन्दिर परिसर शिवालय, माली मोहल्ला शिवालय, पावर हाउस चौराहा बालाजी मंदिर में शिवालय, जाट मोहल्ला स्थित शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई भक्तों ने व्रत रखकर दिनभर उपवास किया और शाम को शिव चालीसा और आरती का पाठ किया। बांदरा बालाजी पुजारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
फोटो 06 अरांई के बालाजी मंदिर शिवालय में जल चढ़ाते हुए भक्त।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *