बारिश से दो कच्चे मकान ढहे, चार घायल।

एक एक माह का राशन करवाया उपलब्ध।
सामुदायिक भवन में दिया आश्रय
शाहपुरा 19 जुलाई। तहसील के ग्राम पंचायत अरणिया घोड़ा के श्रीनगर सांकलिया गांव में अल सुबह दो कच्चे मकान ढहने से दो एक परिवार के सात सदस्यों में से तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय शाहपुरा में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सांखलिया गांव में भंवर भील व राजू भील दोनों के कच्चे मकान में सो रहे थे। अचानक सड़क की तरफ की एक कच्ची दीवार भर भरा कर गिर गई । धमाके के आवाज के साथ जैसे परिवार जनों की नींद खुली उससे पहले मकान पूरी तरह धराशाही हो गया। इस हादसे में मनोज26, राजू भील25, उदी23 उनका लड़का प्रिंस8 घायल हो गए। सूचना मिलते ही अरनिया घोड़ा सरपंच दयाशंकर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ढहे मकानों से 7 जनों को मलवे से सुरक्षित निकाला। उसमें से चार गंभीर घायलों को सरपंच ने अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया।
प्रशासन को दी सूचना के बाद गिरदावर, पटवारी मौके पर पहुंच पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट तैयार की।
सरपंच सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार जनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
सरपंच ने बताया कि दोनों परिवारों के पास सिर छुपाने के लिए एक ही आसियाना होने से गांव के सामुदायिक भवन में आश्रय दिया। खाने पीने का सामान मलवे में दब जाने से पंचायत की ओर से दोनों परिवारों को एक एक महीने का राशन उपलब्ध करवाया।